Sambhavna Seth Miscarriage News: भोजपुरी एक्ट्रेस और फेमस यूट्यूबर संभावना सेठ के फैंस के लिए बुरी खबर सामने आ रही है। एक्ट्रेस ने अपना बच्चा खो दिया है। उनका मिसकैरेज हो गया जो कि उनके और उनके पूरे परिवार के लिए काफी दर्दनाक रहा है। संभावना ने अपने यूट्यूब चैनल पर इस बैड न्यूज को अपने सभी फैंस के साथ शेयर किया है। इस दौरान एक्ट्रेस की आंखों में आंसू नजर आए। वो अपनी दर्दनाक कहानी बताते हुए काफी इमोशनल हो गईं। क्या कुछ कहा संभावना ने, चलिए आपको बताते हैं।
तीन महीने से प्रेग्नेंट थीं संभावना
संभावना सेठ और उनके पति अविनाश ने अपने व्लॉग में गुरुवार को सभी फैंस को ये जानकारी दी। संभावना के पति अविनाश ने बताया कि उनकी पत्नी संभावना पिछले 3 महीने से प्रेग्नेंट थीं और सब कुछ ठीक चल रहा था। अविनाश ने इस दौरान बताया कि 18 दिसंबर को वो अपने सभी फैंस के साथ इस गुड न्यूज को शेयर करने वाले थे लेकिन आज उन्हें दुर्भाग्यवश ये बुरी खबर फैंस को बतानी पड़ रही है। इस दौरान उनके साथ बैठीं संभावना काफी दुखी और इमोशनल नजर आईं।
बच्चे की हार्टबीट सुनने को नहीं मिली
वीडियो शेयर करते हुए अविनाश ने बताया कि सबकुछ ठीक जा रहा था। संभावना के स्कैन में सब सही आ रहा था। बच्चे की हार्टबीट को सुनने के बाद डॉक्टर का तो ये भी कहना था कि आपके ट्विन्स हो सकते हैं। अविनाश ने कहा कि लेटेस्ट स्कैन जब हम कराने के लिए गए तो डॉक्टर को कोई हार्टबीट सुनने को नहीं मिली। जिसके बाद उन्हें भी समझ में नहीं आया कि ये आखिर कैसे हो सकता है। इसके बाद वो संकोच कर रहे थे कि हमें ये बैड न्यूज कैसे दें क्योंकि हम बहुत खुश थे कि फाइनली हमारे घर नन्हा मेहमान आने वाला था।
संभावना ने रोते-रोते सुनाई कहानी
संभावना ने कहा कि मुझे काफी दिन से दर्द हो रहा था लेकिन समझ में नहीं आ रहा था कि क्यों हो रहा था। एक्ट्रेस के कमर में दर्द हो रहा था, लेकिन वो इसे सामान्य समझकर इलाज कराते रहे। उनका कहना है कि उस वक्त नहीं पता था कि ये शायद इसलिए ही हो रहा था। संभावना ने कहा कि धीरे-धीरे बच्चे की हार्टबीट जाती जा रही थी। वहीं उनके पति अविनाश ने कहा कि उन्हें डॉक्टरों से काफी उलझाया क्योंकि उन्हें भी इसके पीछे का कारण समझ में नहीं आ रहा था।
यह भी पढ़ें: Govinda के बेटे Yashvardhan Ahuja का बॉलीवुड डेब्यू, इस फिल्म में आएंगे नजर!
संबंधित खबरें
Bigg Boss 20 में एंट्री करते ही एविक्ट हुए Nakul Dhull! जानें पूरा मामला
1 hr agoकिसकी वजह से नाना पाटेकर ने बॉलीवुड में की थी एंट्री? खुद किया था खुलासा
1 hr agoनाना पाटेकर के निधन के बाद तनुश्री दत्ता ने फिर दिया विवादित बयान
2 hrs agoहुमा कुरैशी ने प्रदर्शनकारियों का किया सपोर्ट, तो साकिब सलीम को मिली नफरत
4 hrs ago'तुमसे रिप्लेस कर देती हूं...', फराह खान ने की साइरस ब्रोचा की बोलती बंद
5 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट हुए ये 11 कंटेस्टेंट्स, देखें लिस्ट
6 hrs agoDrishyam 3 की कमाई में देर रात आया तगड़ा उछाल, 10वें दिन भी जमाई धाक
7 hrs agoअजय की ‘दृश्यम 3’ का जलवा, ‘हनुमान अंश’ को छोड़ा पीछे; कमाए इतने करोड़
15 hrs agoरहस्य, रोमांच और कॉमेडी का जबरदस्त तड़का, OTT पर दस्तक देने आ रही 'धूमकेतु'
18 hrs agoNetflix पर आते ही छाई साउथ सिनेमा की ये स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म, आपने देखी?
19 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines