बॉलीवुड के सीनियर एक्टर शहजाद खान, जो सलमान खान के साथ अंदाज अपना अपना और भारत जैसी फिल्मों में काम कर चुके हैं, उन्होंने सलमान की दरियादिली के बारे में बात की। इंडिया टुडे डिजिटल को दिए एक इंटरव्यू में शहजाद ने सलमान की हाल की फिल्मों की असफलता पर बात की और बताया कि इसके पीछे क्या वजह हो सकती है।
शहजाद खान ने क्या कहा
शहजाद ने सलमान को अपना “पुराना दोस्त” कहा और उन लोगों को जवाब दिया जो सलमान की फिल्मों के फ्लॉप होने के बाद उन्हें लेकर सवाल उठा रहे हैं। उन्होंने कहा,“ये सब बेकार की बातें हैं। हां, उनकी कुछ फिल्में नहीं चली हैं, लेकिन सलमान कभी खत्म नहीं हो सकते। जब तक ऊपर वाला नहीं बुलाएगा, वो काम करते रहेंगे। उनका कोई दूसरा नहीं हो सकता। टाइगर जिंदा है और टाइगर जिंदा रहेगा। उनकी आने वाली फिल्में हिट होंगी। जो लोग यूट्यूब पर उनके खिलाफ बोलकर अपने चैनल चला रहे हैं, उन्हें सीरियस लेने की जरूरत नहीं है।”
इसके बाद उन्होंने कहा,“उनकी फिल्में इसलिए नहीं चल पातीं क्योंकि वह अपने उन दोस्तों को मौका देते हैं जिनके पास काम नहीं होता। मैं किसी का नाम नहीं लूंगा, लेकिन एक एक्टर को उन्होंने सिकंदर फिल्म में काम दिया, क्योंकि उसने कहा था, ‘भाई, मेरे पास काम नहीं है।’ सलमान ने बस इतना कहा, ‘फिल्म कर ले।’ वो ऐसे इंसान हैं जो बिना किसी स्वार्थ के मदद करते हैं। उन्हें इसके बदले में कुछ नहीं चाहिए होता। वो मानते हैं कि सब कुछ ऊपर वाला देता है। उन्होंने कभी लालच में कुछ नहीं किया।”
सलमान खान की हालिया और आने वाली फिल्में
Sacnilk के अनुसार 2023 में आई सलमान की फिल्म किसी का भाई किसी की जान बॉक्स ऑफिस पर नहीं चली और सिर्फ ₹184.6 करोड़ की कमाई कर पाई। इसी साल उनकी दूसरी बड़ी फिल्म टाइगर 3 भी उम्मीदों पर खरी नहीं उतरी और ₹464 करोड़ की कमाई के साथ सिमट गई। हाल ही में उन्होंने ए.आर. मुरुगदोस की फिल्म सिकंदर से वापसी की, लेकिन ये फिल्म भी दर्शकों को ज्यादा पसंद नहीं आई और ₹184.6 करोड़ ही कमा सकी।
अब सलमान की दो नई फिल्में आने वाली हैं। सिकंदर के प्रमोशन के दौरान उन्होंने बताया कि वो एक एक्शन फिल्म में संजय दत्त के साथ काम करने वाले हैं। इसके अलावा, साजिद नाडियाडवाला की किक 2 भी उनकी अगली फिल्म होगी।
ये भी पढ़ें- दीपिका पादुकोण को कैसे मिली थी ‘Om Shanti Om’ ? एक्ट्रेस ने किया रिवील
संबंधित खबरें
आयुष्मान की फिल्म 'उड़ता तीर' का दूसरा ट्रेलर हुआ आउट, जानें कब होगी रिलीज
59 mins agoआरजे मिट्टे की यह सीरीज दुनियाभर में बनी नंबर 1, IMDb पर मिली 9.5 रेटिंग
1 hr agoरजनीकांत की ‘जेलर 2’ ने एडवांस बुकिंग में की बंपर कमाई, जानें कब होगी रिलीज
2 hrs agoरणबीर कपूर की Ramayana का 'जटायु' पोस्टर हुआ रिलीज, कौन निभा रहा रोल?
5 hrs ago'गर्लफ्रेंड्स तो रही होंगी', आम्रपाली दुबे ने निरहुआ की लव लाइफ पर की बात
6 hrs agoकौन हैं आकृति अग्रवाल? जिन्होंने क्रिकेटर पृथ्वी शॉ संग की नई शुरुआत
6 hrs agoKoffee With Karan 9 में सलमान खान समेत गेस्ट बनेंगे ये 20 सितारे!
8 hrs agoBigg Boss 20: 'तेरे जैसे बहुत देखे...', काजी तौकीर से फिर भिड़े स्काउट
9 hrs agoBreaking Bad के स्टार RJ Mitte का 34 की उम्र में हुआ निधन
10 hrs agoLIVE: यामी गौतम 'नई-नवेली' के गाने लॉन्च के लिए जाएंगी राम मंदिर
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines