Bigg Boss 18 में जेल की बात पर Salman Khan का पारा हुआ हाई, कह दी बड़ी बात

Salman Khan Talks About Jail In Bigg Boss 18: सलमान खान हाल ही में बिग बॉस 18 के वीकेंड का वार पर अपने जेल के अनुभव के बारे में बात करते हुए नजर आए।

सलमान खान

सलमान खान

Salman Khan Talks About Jail In Bigg Boss 18: सलमान खान का रिएलिटी शो ‘बिग बॉस 18’ इन दिनों दर्शकों को काफी एंटरटेन कर रहा है। शो में एक के बाद एक ड्रामा देखने को मिल रहे हैं। हाल ही में शो में रजत दलाल और शहजादा धामी आपस में भिड़ गए थे। दोनों की लड़ाई में दूसरे कंटेस्टेटंस को आकर बीच-बचाव करना पड़ा था। इस दौरान शहजादा ने रजत को घर के बाहर मिलने की भी धमकी दे डाली थी, अब इसी पर सलमान खान का गुस्सा फूट पड़ा। वीकेंड का वार के एपिसोड में भाईजान ने रजत दलाल और शहजादा के इस मुद्दे पर खुलकर बात की और साथ ही अपने जेल के अनुभव को भी बताया।

विज्ञापन

सलमान ने जेल के बारे में की बात 

बिग बॉस के मंच पर सलमान खान ने हाल ही में अपने जेल के अनुभव पर बात की है। उन्होंने कंटेस्टेंट्स के बीच चल रहे विवाद के दौरान खुद का एक्सपीरियंस बताया। शो में रजत और शहजादा के इस मुद्दे में रजत ने सलमान से कहा कि वो विवाद को बढ़ाना नहीं चाहते लेकिन किसी को माफी मांगने के लिए मजबूर कर सकते हैं। इस पर सलमान ने चुटकी लेते हुए कहा, ‘आप तो अच्छे हैं, आप सभी से माफी मांगने के लिए कह रहे हैं।’ रजत ने ये भी कहा कि उसने शहजादा को नहीं धमकाया लेकिन सामने से उन्हें धमकी दी गई।

विज्ञापन

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ColorsTV (@colorstv)

‘मैं कई बार जेल गया हूं, लेकिन लंबे समय के लिए’

सलमान ने रजत से बात करते हुए आगे पूछा, ‘क्या आपने कभी जेल जाना पड़ा है?’ इस पर रजत ने कहा कि वो कई बार जेल गए हैं, लेकिन ज्यादा समय के लिए नहीं। सलमान ने फिर कहा, ‘मैं कई बार जेल गया हूं, लेकिन लंबे समय के लिए। ये बिग बॉस का घर है। मैं जानता हूं कि यहां क्या होता है और वहां क्या होता है। इसलिए धमकियां देना बंद करें।’ इस दौरान सलमान का पारा भी थोड़ा हाई हो गया।

विज्ञापन

सलमान खान की सुरक्षा को लेकर चिंता में फैंस

सलमान खान के करीबी बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद से ही एक्टर की सुरक्षा को लेकर फैंस चिंता में हैं। लगातार लॉरेंस गैंग की तरफ से मिल रहीं धमकियों के चलते पुलिस ने उनकी सुरक्षा बढ़ा दी है। उनके पास अब 60 से 70 सुरक्षा गार्ड तीन शिफ्ट में काम करते हैं। इसके साथ ही उन्होंने एक बुलेटप्रूफ कार पर 2 करोड़ रुपये खर्च किए हैं। फिल्मी करियर की बात करें तो सलमान खान जल्द ही ‘सिंघम अगेन’ में कैमियो करते हुए नजर आएंगे। साथ ही वो अपनी फिल्म ‘सिकंदर’ की भी शूटिंग कर रहे हैं, जो अगले साल ईद पर रिलीज होनी है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ