हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

दिल्ली हाई कोर्ट ने सलमान खान को भेजा नोटिस, अंतरिम आदेश को चीनी फर्म ने दी चुनौती

Salman Khan Delhi High Court Notice: दिल्ली हाईकोर्ट ने सलमान खान को नोटिस जारी किया है. यह नोटिस चीनी कंपनी के द्वारा डाली गई याचिका पर भेजा गया है. इसमें कोर्ट के अंतरिम आदेश को रद्द कराने की मांग की गई है.

विज्ञापन
Salman Khan Personality Rights Case,

Salman Khan Personality Rights Case: बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान काफी फेमस पर्सनालिटी हैं. अपनी पर्सनालिटी का गलत इस्तेमाल होते देख एक्टर ने दिल्ली हाई कोर्ट की तरफ रुख किया था, जिसमें 11 दिसंबर, 2025 को अंतरिम आदेश दिया आया. लेकिन चीनी कंपनी को यह आदेश रास नहीं आया और उन्होंने इस अंतरिम आदेश पर याचिका दायर कर फिर से चुनौती दी है. इस वजह से सलमान खान को नोटिस गया है.

यह भी पढ़ें: 1 घंटे 52 मिनट की वो फिल्म, जो क्राइम और थ्रिल से है भरी, Netflix पर पहले नंबर पर कर रही ट्रेंड

पर्सनैलिटी राइट्स और AI तकनीक का मामला

यह पूरा मामला पर्सनैलिटी राइट्स और AI तकनीक से जुड़ा हुआ है. कुछ समय पहले एक चीनी आधारित आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस वॉयस जेनरेशन कंपनी एक्टर की आवाज का इस्तेमाल किया. इस आवाज को कई जगहों पर गलत तरह से इस्तेमाल किया गया. जैसे कि फर्जी विज्ञापन, नकली वीडियो, भ्रामक कंटेंट बनाए जाने लगे.

विज्ञापन

सलमान खान ने उठाया कदम

सलमान खान ने अपनी आवाज का गलत इस्तेमाल होते हुए देखकर उन्होंने अपनी पर्सनैलिटी और पब्लिसिटी राइट्स की सुरक्षा के लिए दिल्ली हाई कोर्ट का रुख किया. इसके बाद 11 दिसंबर 2025 को उनके पक्ष में आदेश जारी किया गया. इस आदेश को इस चीनी कंपनी ने याचिका दायर कर दोबारा से चुनौती की है.

यह भी पढ़ें: 30,000 करोड़ संपत्ति विवाद; बहू ने शोक के 13 दिन में किया सारा खेल! संजय कपूर की मां का प्रिया सचेदव पर आरोप

विज्ञापन

चीनी AI कंपनी का पक्ष

चीनी AI कंपनी का कहना है कि किसी भी व्यक्ति की सिंथेटिक आवाज बनाना कानूनी और कमर्शियल बिजनेस के अंदर आता है. दिसंबर में दिए गए आदेश से उनकी सेवाएं प्रभावित हो रही हैं. इस वजह से वे अपने मॉडल्स को ठीक से डेवलप नहीं कर पा रहे हैं. इस तर्क से उन्होंने आदेश को चुनौती दी है.

यह भी पढ़ें: कर्जे के बोझ तले दब गया था देश का सबसे बड़ा सुपरस्टार, इस फिल्म ने बचाई जान

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Archi Tiwari

नमस्कार, मैं आर्ची तिवारी हूं और वर्तमान में News 24 में एंटरटेनमेंट डेस्क पर कार्यरत हूं. इससे पहले मैंने बतौर सब-एडिटर के रूप में हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट संभाली है, जहां शोध-आधारित और तथ्यात्मक कंटेंट पर विशेष फोकस रहा. अंतरराष्ट्रीय मामलों और राष्ट्रीय समाचारों में भी मेरी गहरी रुचि है. मेरी शैक्षणिक पृष्ठभूमि में सिंघानिया यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन और जामिया मिलिया इस्लामिया से मास्टर डिग्री शामिल है. करियर की शुरुआत में फ्रीलांसिंग और कई संस्थानों में इंटर्नशिप से की है. मेरा उद्देश्य हमेशा विश्वसनीय, प्रभावशाली और पाठक-केंद्रित पत्रकारिता करना है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola