30,000 करोड़ संपत्ति विवाद; बहू ने शोक के 13 दिन में किया सारा खेल! संजय कपूर की मां का प्रिया सचेदव पर आरोप

Sunjay kapoor Property Dispute: संजय कपूर की मौत के बाद उनकी 30 हजार करोड़ की प्रॉपर्टी को लेकर विवाद जारी है. ऐसे में अब बिजनेसमैन की मां रानी ने बहू प्रिया पर गंभीर आरोप लगाए और एक याचिका कोर्ट में दाखिल की है.

Sunjay kapoor Property Dispute

Sunjay kapoor Property Dispute: संजय कपूर की मां ने बहू पर लगाए आरोप. (File photo)

दिवंगत बिजनेसमैन संजय कपूर की 30 हजार करोड़ की संपत्ति का विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है. करिश्मा कपूर के बच्चों और प्रिया सचेदव के बीच मामला अभी भी कोर्ट में चल रहा है. ऐसे में अब इस मामले में एक बड़ा मोड़ आया है. संजय कपूर की मां रानी ने दिल्ली हाई कोर्ट में नया केस दायर किया है. उन्होंने रानी कपूर फैमिली ट्रस्ट की वैधता को चैलेंज किया है. साथ ही संजय कपूर की तीसरी पत्नि प्रिया सचदेव पर गंभीर आरोप भी लगाए हैं.

विज्ञापन

क्या बोलीं संजय कपूर की मां?

80 साल की संजय कपूर की मां रानी ने अपनी तीसरी बहू प्रिया सचदेव पर गंभीर आरोप लगाए. उन्होंने कहा कि प्रिया ने उनके दिवंगत बेटे को हेराफेरी करने के लिए उकसाया और धोखा दिया था. रानी ने अपने नाम पर बने फैमिली ट्रस्ट ‘रानी कपूर फैमिली ट्रस्ट’ को धोखाधड़ी वाला बताया. उन्होंने अपनी याचिका में आरोप लगाया कि प्रिया सचदेव ने अन्य लोगों के साथ मिलकर साजिश रची थी, जिससे रानी को ही अपनी पारिवारिक संपत्ति से वंचिक कर दिया है.

विज्ञापन

बेटे संजय कपूर की मौत पर बोलीं रानी

इसके साथ ही रानी कपूर ने बेटे संजय की मौत को लेकर कहा कि उनका निधन ‘रहस्यमय परिस्थितियों’ में हुई थी. उन्होंने अपनी बहू पर आरोप लगाते हुए हाई कोर्ट को बताया कि संजय की मौत के बाद प्रिया ने कई अवैध काम किए. संजय कपूर की मां ने दावा किया कि प्रिया सचदेव की मौत के बाद 13 दिनों के शोक अवधि में सोना ग्रुप पर कंट्रोल हासिल करने के लिए ये सब किया था. रानी कपूर ने अपनी याचिका में प्रिया और अन्य लोगों के खिलाफ ट्रस्ट का उपयोग या उसके आधार पर कोई कार्रवाई करने से रोक की मांग की.

विज्ञापन

करिश्मा कपूर के बच्चे भी लड़ रहे केस

गौरतलब है कि संजय कपूर करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड थे. साल 2016 में दोनों का तलाक हुआ था. इस रिश्ते से दोनों के दो बच्चे समायरा और बेटी किआन है. करिश्मा से अलग होने के बाद संजय ने प्रिया सचदेव से शादी की थी. ऐसे में अब संजय के निधन के बाद करिश्मा के बच्चे अपने हक की कानूनी लड़ाई लड़ रहे हैं. मामला अभी सुप्रीम कोर्ट में है. 16 जनवरी को कोर्ट ने करिश्मा कपूर को नोटिस जारी किया था. प्रिया ने करिश्मा कपूर से संजय संग हुए तलाक के समझौते की प्रमाणित दस्तावेज की मांग की थी. इस पर कोर्ट ने नोटिस जारी कर करिश्मा से दो हफ्ते में जवाब मांगा था.

विज्ञापन

हालांकि, इस पर संजय कपूर की फैमिली की ओर से भी रिएक्शन सामने आया था, जिसमें उन्होंने गुस्सा जाहिर करते हुए किया था. बहन मंदिर कपूर स्मिथ ने कहा था कि प्रिया इस तरीके से मामले को भटकाने की कोशिश कर रही हैं. उन्होंने कहा था कि अगर उनके भाई चाहते कि करिश्मा कपूर से जुड़ा तलाक का समझौता प्रिया के साथ शेयर किया जाए तो वो अपनी जिंदगी में पहले ही ऐसा कर चुके होते.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ