Saiyaara: (By- Ashwani Kumar) पिछले शुक्रवार से आप सोशल मीडिया पर ‘सैयारा’ का सैलाब देख रहे हैं। देख रहे हैं कि पहली-पहली बार अहान पांडे और अनीत पड्डा जैसे न्यूकमर्स की फिल्म ने बॉक्स ऑफिस को हिला डाला है। शुक्रवार को 21 करोड़ की ओपनिंग लेकर पूरी इंडस्ट्री के होश उड़ा देने वाली मोहित सूरी की इस रोमांटिक फिल्म से यशराज फिल्म्स दोबारा से मोहब्बत के मैदान में आशिकी के सैलाब को लेकर आ गई है। शनिवार यानी दूसरे दिन फिल्म ने 25 करोड़ कमाए। तीसरे दिन यानी रविवार को बॉक्स ऑफिस हिल गया और ‘सैयारा’ ने 37 करोड़ के आसपास की कमाई करके, तीन दिन यानी फर्स्ट वीकेंड तक 85 करोड़ 86 लाख का कलेक्शन कर लिया है और पहले सोमवार का भी ट्रेंड जोरों पर है।
थिएटर्स में दिख रही चिंताजनक हालत
जाहिर है, अहान पांडे और अनीत पड्डा यंगस्टर्स के क्रश बन गए हैं, लेकिन सबसे ज्यादा चिंताजनक हालत थिएटर्स में दिख रही है, जहां रील बाजों ने कमाल का गदर काटा है। ‘सैयारा’ के गानों पर गर्लफ्रेंड को लेकर थिएटर में नाचने वालों की इंस्टा रील ने क्रिश कपूर और बानी की मोहब्बत को मिसाल बनाने की कसमें खानी शुरु कर दी हैं। मोबाइल कैमरे पर वायरल मोमेंट हासिल करने के लिए, इंस्टाग्राम के क्रिएटर्स ने शर्ट उतारकर बेहोश होना शुरु कर दिया है और दीवानगी दिखाते हुए ऑन स्क्रीन रोमांस के साइड इफेक्ट को थिएटर में दिखाने लगे हैं।
व्यूज बढ़ाने के लिए ‘सैयारा’ देखते हुए कुछ भी कर रहे लोग
डूबते हुए बॉलीवुड को बचाने में सोशल मीडिया कितना कारगर हो सकता है? हॉस्पिटल के बेड से उठकर ड्रिप की बॉटल को हाथ में लेकर एक शख्स नजर आ रहा है। तो कोई थिएटर में ‘सैयारा’ देखकर हार्ट अटैक के लिए तैयार बैठा है कि बस ये मोमेंट वायरल हो जाए। इन रील्स का असर, सोशल मीडिया पर फिल्म से ज्यादा हो रहा है और यही रील्स इंस्पायर कर रही हैं कि ‘सैयारा’ थिएटर में देखने जाना है और अपना ‘सैयारा’ मोमेंट बनाना है…. ताकि 10-20 व्यूज से मिलियन तक का सफर पूरा किया जा सके।
यह भी पढ़ें: Ahaan Panday को चांस मिलना नहीं गलत, इन 5 स्टार किड्स ने भी साबित की काबिलियत
रील बाजों ने सजाई महफिल
कुछ प्यार में धोखा खाई लड़कियां…. थिएटर्स में फूट-फूटकर रो रही हैं और ये तो अच्छा है कि उनके साथी कैमरा लेकर, इस दर्द को रिकॉर्ड करने में पूरा साथ दे रहे हैं। नहीं तो दुनिया को कैसे पता चलता कि ‘सैयारा’ का दर्द इस मासूम दिल ने महसूस किया है? वैसे ‘सैयारा’ के शो के दौरान एक दर्द भरा दिल, दूसरे टूटे हुए दिल का साथी बन रहा है, ये देखकर दिल में राहत आती है कि कहीं और ना सही, ‘सैयारा’ के दौरान थिएटर्स में रील बाजी में तो प्यार बचा ही है, जो इस दुनिया को बचा लेगा। बाकी फिल्म अच्छी है, एंटरटेन करती है… पैसा कमा रही है और आपको एंटरटेन करने वाले- इन रील बाजों ने तो पूरी महफिल सजा ही रखी है।
संबंधित खबरें
23 साल में बनी 'लव एंड गॉड', रिलीज से पहले 2 एक्टर्स और डायरेक्टर की हुई मौत, फिर सिनेमाघरों में पहुंची फिल्म
37 mins agoBigg Boss 20: रीति तिवारी का हुआ मिड एविक्शन, मैरी कॉम ने दूसरी शादी पर की बात
2 hrs ago‘वेल डन ब्रो…’, स्मित मच्छार को सलमान खान का सलाम, तारीफ में शेयर किया खास पोस्ट
4 hrs agoअर्जुन रामपाल की थ्रिलर फिल्म '3 मंकीज' का हुआ ऐलान, थिएटर में 'ईठा' से होगा क्लैश; जानें कब रिलीज होगी मूवी?
4 hrs agoEntertainment News Live: नुसरत भरूचा को बाली से एयरलिफ्ट कर मुंबई लाया गया, रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर के बाद होगी सर्जरी
5 hrs agoDrishyam 3 Box Office: अजय देवगन की फिल्म 'दृश्यम 3' ने ओपनिंग डे पर ‘धुरंधर’ को पछाड़ा, ग्रॉस कलेक्शन में पार किया 80 करोड़ का आंकड़ा
6 hrs agoनुसरत भरूचा एयर एम्बुलेंस में स्ट्रेचर पर बाली से लाई गईं मुंबई, एक्सीडेंट से रीढ़ की हड्डी में हुआ है फ्रैक्चर
9 hrs agoDrishyam 3 Box Office Collection Day 1: ‘दृश्यम 3′ की बंपर ओपनिंग, अजय देवगन की फिल्म ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर पार किया 60 करोड़ का आंकड़ा
17 hrs agoवोटर लिस्ट और SIR पर अभिनेत्री शबाना आजमी ने उठाई आवाज, CJP प्रोटेस्ट में हुईं शामिल
18 hrs agoJioHotstar पर देखें पृथ्वीराज सुकुमारन की फिल्म ‘भ्रमम’, 2 घंटे 32 मिनट तक नहीं करेगा स्क्रीन छोड़ने का मन
19 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines