Saif Ali Khan Attack: क्या लहूलुहान सैफ के संग था 8 साल का तैमूर? क्या कहते हैं डॉक्टर?

Saif Ali Khan Stabbing Case: अभिनेता सैफ अली खान पर हुए हमले के बाद से पुलिस इस मामले की गहनता से जांच कर रही है। इस मामले में पुलिस ने एक संदिग्ध को पकड़ा और पूछताछ की। पुलिस ने कहा कि इस आरोपी का सैफ पर हुए हमले के केस से कोई लेना-देना नहीं है।

Saif Ali Khan Stabbing Case

Saif Ali Khan Stabbing Case

विज्ञापन

Saif Ali Khan Stabbing Case: अभिनेता सैफ अली खान के घर 16 जनवरी की रात को एक अज्ञात शख्स चोरी के इरादे से घुसा। कमाल की बात ये है कि चोर ने किसी भी कीमती सामान को हाथ नहीं लगाया। हालांकि, जब सैफ को इसके बारे में पता लगा, तो वो चोर को रोकने के लिए आगे आए और चोर ने सीधे सैफ पर हमला कर दिया। इस हमले में सैफ घायल हो गए और उन्हें आनन-फानन में अस्पताल पहुंचाया गया। इस बीच लोग ये जानना चाहते हैं कि सैफ को किसने अस्पताल पहुंचाया। कुछ लोगों के मन में सवाल है कि क्या जब लहूलुहान हालत में एक्टर अस्पताल पहुंचे तो क्या उस समय तैमूर उनके साथ था? आइए जानते हैं पूरा मामला…

किसने एक्टर को अस्पताल पहुंचाया?

दरअसल, जैसे ही सैफ पर हमले की खबर आई, तो हर कोई हैरान रह गए। सभी को सैफ अली की चिंता सताने लगी। हालांकि, सैफ अभी खतरे से बाहर हैं और ठीक हो रहे हैं। इस बीच अगर उन्हें अस्पताल किसने पहुंचाया? इस पर चर्चा करें, तो लीलावती अस्पताल के डॉ. इराज उत्तमानी ने इस बारे में बात करते हुए बताया कि जब सैफ अस्पताल आए थे, तो वही पहले शख्स थे जो एक्टर से मिले थे।

Advertisment

तैमूर भी सैफ के साथ

डॉक्टर ने कहा कि सैफ खून से लथपथ थे और अपने बच्चे तैमूर के साथ थे। इस दौरान सैफ किसी शेर की तरह अपने बच्चे का हाथ पकड़े चल रहे थे। सैफ अली एक रियल हीरो हैं। इसके साथ ही उन्होंने सैफ की हेल्थ पर अपडेट देते हुए कहा कि वो अभी पहले से बेहतर हैं और उन्हें आईसीयू से शिफ्ट कर दिया गया है। इतना ही इसके अलावा जिस ऑटो रिक्शा वाले ने एक्टर को अस्पताल पहुंचाया था, उसने भी एक्टर के साथ बच्चा होने की बात कही है।

ऑटो वाले ने क्या कहा?

जी हां, ऑटो रिक्शा ने वाले ने कहा कि जब सैफ गेट से बाहर आए थे, तो उस वक्त उनके साथ एक यंग मैन और एक छोटा बच्चा था। सैफ की हालत उस वक्त ठीक नहीं थी और वो खून से लथपथ थे। डॉक्टर और ऑटो रिक्शा वाले के बयान से साफ है कि जख्मी सैफ के साथ उनका बेटा तैमूर जरूर था। घटना के बाद सैफ अपने बेटे को साथ लेकर गए थे।

विज्ञापन

16 जनवरी की रात हुई दुर्घटना

गौरतलब है कि 16 जनवरी की रात सैफ अली खान के घर पर घटी इस दुर्घटना से पूरी फिल्म इंडस्ट्री पर असर पड़ा है। सभी सैफ को लेकर परेशान हैं और एक्टर की सुरक्षा को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ