Saif Ali Khan ने सर्जरी के बाद डॉक्टर से क्या पूछा? एक्टर को हुई दो चीजों की चिंता

Saif Ali Khan Attack Case: बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान पर हुए हमले के बाद से इस मामले में अब तक कई अपडेट आ चुके हैं। इस बीच सर्जरी के बाद सैफ अली खान ने डॉक्टर से क्या कहा? इसको लेकर भी बातें हो रही हैं। आइए जानते हैं…

saif ali khan health update to be discharged today afternoon from lilavati hospital

Saif Ali Khan. File Photo

Saif Ali Khan Attack Case: बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान पर हुए हमले के बाद से ही एक्टर सुर्खियों में चल रहे हैं। इस मामले में पुलिस की जांच जारी है और तरह-तरह की नई बातें सामने आ रही हैं। इस बीच अब सैफ अली खान ने सर्जरी के बाद डॉक्टर से क्या पूछा? इसको लेकर चर्चा हो रही है। आइए जानते हैं कि वो कौन-सी दो चीजें हैं, जिनको लेकर सैफ टेंशन में थे और उन्होंने सबसे पहले डॉक्टर से वही पूछा?

16 जनवरी की रात की घटना

गौरतलब है कि सैफ अली खान के घर में 16 जनवरी की रात को एक अज्ञात शख्स घुस गया था। हालांकि, इस चोर ने किसी भी कीमती सामान को हाथ नहीं लगाया बल्कि जब सैफ ने उसे रोकने की कोशिश की तो चोर ने सैफ पर ही चाकू से हमला कर दिया। इस हमले में सैफ जख्मी हो गए और उन्हें कई चोटें आई, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में एडमिट कराया गया।

सैफ ने क्या सवाल किए?

अस्पताल जाने के बाद सैफ को जरूरत से हिसाब से ट्रीटमेंट दिया गया और उनकी सर्जरी की गई। रिपोर्ट्स की मानें तो सर्जरी के बाद सैफ ने सबसे पहले डॉक्टर से दो सवाल किए। दरअसल, आज तक की एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि सैफ ने सर्जरी के बाद दो सवाल पूछे, जिनमें पहला सवाल सैफ ने पूछा कि क्या वो फिर से शूटिंग कर पाएंगे? वहीं, एक्टर ने दूसरा सवाल किया कि क्या वो जिम जा पाएंगे?

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)

जल्दी डिस्चार्ज हो जाएंगे सैफ

लीलावती अस्पताल के न्यूरोसर्जन डॉ. नितिन डांगे ने कहा कि हम उनकी सेहत में हो रहे सुधार को वॉच कर रहे हैं। सैफ हमारी उम्मीद से ज्यादा जल्दी रिकवर कर रहे हैं, जो अच्छी बात है। डॉक्टर का कहना है कि हमने उन्हें आराम करने की सलाह दी है। उन्होंने आगे कहा कि अगर वो कंफर्टेबल हैं, तो हम दो से तीन दिन में ही उन्हें डिस्चार्ज कर देंगे।

करीना ने क्या कहा?

सैफ पर हुए हमले पर हाल ही में करीना कपूर का बयान भी सामने आया था। करीना ने पुलिस को बताया कि चोर ने घर में रखे किसी भी कीमती सामान को हाथ नहीं लगाया। सैफ ने अकेले ही उसका सामना किया और हमलावर बेहद गुस्से में था और लगातार सैफ पर वार कर रहा है। करीना ने बताया मैं जब 12वीं मंजिल से 11वीं पर आई और देखा तो उस वक्त सैफ हमलावर से लड़ रहे थे। हालांकि, सैफ ने सभी महिलाओं को 12वीं मंजिल पर भेज दिया था और अकेले ही उसका सामना किया।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ