---विज्ञापन---

Saif Ali Khan पर हमला मामले में पुलिस को मिले 19 फिंगरप्रिंट, खिड़की, सीढ़ी से लेकर डक्ट शाफ्ट कर मिले सबूत

Saif Ali Khan Attack Case: बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान पर 16 जनवरी की रात को उनके घर में हमला हुआ था। इस दौरान सैफ घायल हो गए और उन्हें अस्पताल में एडमिट कराया गया। सैफ अभी ठीक हैं और रिकवर कर रहे हैं। इतना ही नहीं बल्कि सैफ को जल्दी ही अस्पताल से डिस्चार्ज भी मिल जाएगा।

---विज्ञापन---

Saif Ali Khan Attack Case: बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान पर हुए हमले के बाद से ही ये मामला सुर्खियों में बना हुआ है। इस केस पर कोई भी अपडेट सामने आता है, तो फैंस उसे सबसे पहले जानना चाहते हैं। पुलिस की जांच भी इस मामले में तेजी से चल रही है। वहीं, अब इस मामले में पुलिस को सैफ के घर से आरोपी के फिंगरप्रिंट्स मिले हैं। आइए जानते हैं कि पुलिस की जांच में क्या सामने आया है?

पुलिस कर रही जांच

गौरतलब है कि जबसे सैफ अली खान पर हमला हुआ है, तबसे ही पुलिस इस मामले की गहनता से जांच कर रही है। पुलिस ने इस केस में एक आरोपी को भी अरेस्ट किया है, जिसे कोर्ट ने पांच दिन की रिमांड पर भेजा है। वहीं, अब पुलिस को इस मामले में क्राइम सीन से आरोपी के 19 फिंगरप्रिंट्स मिले हैं। मुंबई पुलिस के एक सूत्र ने इंडियन एक्सप्रेस को बताया है कि बाथरूम की खिड़की, सीढ़ी और डक्ट शाफ्ट से कई सबूत मिले हैं।

---विज्ञापन---

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

---विज्ञापन---

19 फिंगरप्रिंट्स मिले

मामले में जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि क्राइम सीन से आरोपी के कुल 19 फिंगरप्रिंट्स मिले हैं। आरोपी सीढ़ियों के जरिए 7वीं मंजिल से 8वीं मंजिल तक गया। इसके बाद उसने डक्ट का सहारा लिया और वो सैफ के छोटे बेटे जेह के कमरे में गया और बाथरूम की खिड़की से अंदर घुसा। इतना ही नहीं बल्कि मामले में जानकारी देते हुए पुलिस ने ये भी बताया कि जब उन्हें ये फिंगरप्रिंट्स मिले थे और उन्होंने इसे इंडियन डेटाबेस से मिला था, तो वो मैच नहीं हुए थे।

---विज्ञापन---

सैफ पर हुआ था हमला

पुलिस का कहना है कि उन्हें तभी समझ जाना चाहिए था कि आरोपी बाहर से भी हो सकता है। गौरतलब है कि सैफ अली खान पर हुए हमले के बाद से ही पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है। आरोपी के पहले पुलिस ने एक संदिग्ध को भी पकड़ा था। हालांकि, जब उससे पूछताछ की गई तो उसका सैफ के केस से कोई कनेक्शन नहीं निकला। इसके बाद पुलिस ने जांच तेज की और मामले में मुख्य आरोपी को पकड़ा।

करीना का फूटा गुस्सा

वहीं, इस मामले पर लगातार हो रही कवरेज में तरह-तरह की बातें सामने आ रही है। सैफ पर हुए हमले पर करीना ने पहले ही पोस्ट करके कहा था कि मामले को समझे और उन्हें थोड़ा सा स्पेस दें, लेकिन मीडिया और पैपराजी लगातार घर और अस्पताल से अपडेट शेयर करने में लगे हुए हैं। इस बीच हाल ही में करीना मीडिया और पैप्स पर गुस्सा हुई भी नजर आई।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें- Oscar Nominations 2025: डेट, टाइम, कब और कहां देखें 97th Academy Awards के नॉमिनेशन?

First published on: Jan 20, 2025 08:37 PM

End of Article

About the Author

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola