Oscar Nominations 2025: डेट, टाइम, कब और कहां देखें 97th Academy Awards के नॉमिनेशन?

Oscar Nominations 2025: सिनेमा के सबसे बड़े अवॉर्ड ऑस्कर 2025 के नॉमिनेशन के ऐलान में अब ज्यादा समय नहीं बचा है। जी हां, बहुत जल्द 97वें अकादमी अवॉर्ड्स (97th Academy Awards) के नॉमिनेशन की घोषणा की जाएगी।

Oscar Nominations 2025

Oscar Nominations 2025

Oscar Nominations 2025: कैलिफोर्निया और लॉस एंजिल्स के जंगलों में लगी आग का असर 97वें अकादमी अवॉर्ड्स (97th Academy Awards) के नॉमिनेशन पर भी साफ देखने को मिला। लॉस एंजिल्स वाइल्ड फायके बाद ऑस्कर 2025 के नॉमिनेशन को दो बार पोस्टपोन करना पड़ा। हालांकि, अब फाइनली 97वें अकादमी अवॉर्ड्स के नॉमिनेशन की तारीखों का ऐलान हो चुका है। आइए जानते हैं कि 97वें अकादमी अवॉर्ड्स के नॉमिनेशन कब होंगे?

विज्ञापन

कब होगा ऑस्कर 2025 का नॉमिनेशन?

ऑस्कर 2025 यानी 97वें अकादमी अवॉर्ड्स के नॉमिनेशन अब 23 जनवरी को अनाउंस होंगे। जी हां, 23 जनवरी की सुबह को अलग-अलग कैटेगिरी में 97वें अकादमी अवॉर्ड्स के लिए नॉमिनेशन का ऐलान किया जाएगा। बता दें कि पेसिफिक टाइम जोन के हिसाब से सुबह 5 बजकर 30 मिनट पर होगा और ईस्टर्न टाइम के हिसाब से सुबह 8 बजकर 30 मिनट पर इसका ऐलान किया जाएगा।

विज्ञापन

कब होना था ऑस्कर 2025 का नॉमिनेशन?

बता दें कि 23 जनवरी से पहले ही 97वें अकादमी अवॉर्ड्स के लिए नॉमिनेशन का ऐलान किया जाना था, लेकिन लॉस एंजिल्स के जंगलों में लगी भीषण आग के कारण ये नहीं किया गया। बताते चलें कि इसके पहले 17 जनवरी को ऑस्कर 2025 के नॉमिनेशन का ऐलान होना था और 17 जनवरी से पहले 12 जनवरी 2025 को 97वें अकादमी अवॉर्ड्स के लिए नॉमिनेशन की घोषणा होनी थी।

कहां देखें ऑस्कर 2025?

अगर आप भी ऑस्कर 2025 के नॉमिमेशन को देखना चाहते हैं कि इसे आप गुड मॉर्निंग अमेरिका और एबीसी न्यूज लाइव, डिज्नी+ और हुलु पर स्ट्रीम कर सकते हैं। इसके अलावा नेशनल ब्रॉडकास्ट न्यूज प्रोग्राम के जरिए भी नॉमिनेशन के बारे में जाना जा सकता है।

विज्ञापन

क्या होता है ऑस्कर अवॉर्ड?

ऑस्कर अकादमी पुरस्कार के बारे में बात करें तो ऑस्कर अवॉर्ड को ही अकादमी पुरस्कार कहा जाता है। फिल्म इंडस्ट्री में इस अवॉर्ड को सबसे बड़ा और सम्मानित अवॉर्ड माना जाता है। फिल्मी दुनिया से जुड़े सितारों को इस अवॉर्ड फंक्शन का बेसब्री से इंतजार रहता है। बता दें कि ऑस्कर अवॉर्ड को अमेरिका की एकेडमी ऑफ मोशन पिक्चर आर्ट्स एंड साइंसेस, सिनेमा जगत से जुड़े डायरेक्टर्स, एक्टर और राइटर्स को उनके उम्दा प्रदर्शन के लिए सम्मानित करती है।

विज्ञापन

किन फिल्मों को दिया जाता है ऑस्कर?

ऑस्कर अवॉर्ड की बात करें तो सिनेमा से जुड़े हर कलाकार को इसका बेसब्री से इंतजार रहता है कि उन्हें कब इस अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा। जिन फिल्मों को अमेरिका के 6 मेट्रोपॉलिटन एरिया शिकागो, फ्लोरिडा, लॉस एंजिल्स, मियामी, न्यूयॉर्क, जॉर्जिया, इलिनोयस और अटलांटा में से कहीं भी एक जगह कमर्शियल सिनेमाघरों में दिखाया गया हो। इसके अलावा फिल्में 40 मिनट से ज्यादा लंबी होनी चाहिए।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ