---विज्ञापन---

Dhurandhar 2 X Review: ‘बड़े साहब’ को देख उड़े होश! ‘हमजा’ ने पाकिस्तानियों को पहुंचाया जहन्नुम; पब्लिक को कैसी लगी फिल्म?

Dhurandhar 2 X Review: रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है. फिल्म की स्टार कास्ट की खूब तारीफ की जा रही है. इन सितारों ने सोशल मीडिया पर तहलका मचाया हुआ है. चलिए जानते हैं फिल्म देखकर फैंस ने क्या कुछ कहा?

---विज्ञापन---

Dhurandhar 2 X Review: रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. फैंस को इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार था, अब फाइनली उनका इंतजार भी खत्म हो चुका है. रणवीर सिंह से लेकर दानिश इकबाल तक की एक्टिंग की खूब तारीफ हो रही है. सोशल मीडिया पर फिल्म को पॉजिटिव रिस्पॉन्स ही मिल रहा है. बिग स्क्रीन पर ‘बड़े साहब’ से लेकर ‘हमजा अली मजारी’ तक ने फैंस को खूब इंप्रेस किया. फैंस भी इस फिल्म को काफी पसंद कर रहे हैं. चलिए आपको भी बताते हैं सोशल मीडिया पर फिल्म को कैसा रिस्पॉन्स मिल रहा है?

क्या बोले यूजर्स?

रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ ने पेड-प्रीव्यू शोज में ही धमाकेदार कमाई कर मेकर्स को मालामाल कर दिया है. वहीं अब ये फिल्म दुनियाभर में रिलीज हो चुकी है और सोशल मीडिया पर इसे काफी धमाकेदार रिस्पॉन्स मिल रहा है. एक यूजर ने लिखा, ‘तो आखिरकार बॉलीवुड को अपनी पहली ऐसी हिंदी नेट मूवी मिल ही गई जिसने एक ही दिन में 100 करोड़ और 1000 करोड़ की कमाई करेगी.’

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Dhurandhar 2 BO Collection: ‘धुरंधर 2’ ने पेड-प्रीव्यू में किया धमाका, ओपनिंग डे प्रीडिक्शन में इन 5 बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे

दूसरे यूजर ने लिखा, ‘धुरंधर 2 सिर्फ मनोरंजन ही नहीं है, बल्कि ये वास्तविक घटनाओं को भी छूती है. फिल्म देखने के बाद आपको नोटबंदी के बारे में भी पता चलेगा. इसके साथ ही आप इसके अहम निर्णय को भी समझ पाएंगे. फिल्म राजनीति, एक्शन और सशक्त कहानी का मिश्रण है, जो इसे एक शक्तिशाली सिनेमाई अनुभव बनाती है. ये फिल्म हर जगह पर चर्चा का विषय बनेगी.’

---विज्ञापन---

तीसरे यूजर ने लिखा, ‘बड़े साहब वाले सीन के लिए हम तैयार नहीं थे. आदित्य धर ने जिस तहर से असली पहचान और मकसद को संभाल ये काबिल-ए तारीफ है.’ चौथे यूजर ने लिखा, ‘धुरंधर 2 को दूसरी बार देखा है. इसको 5 में से 5 रेटिंग मिलती है. आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म के जरिए गजब का विजन देखने को मिला. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक सशक्त श्रद्धांजलि दी गई है.’

एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘धुरंधर 2 पीक सिनेमा मूवी है. इसे 10 में से 10 रेटिंग मिलती है. आदित्य धर ने एक बार फिर कमाल कर दिखाया है. ये फिल्म बेस्ट जासूसी, थ्रिलर और एक्शन फिल्म में गिनी जाएगी. रणवीर सिंह ने अपने करियर की बेस्ट एक्टिंग की है. रंगमंच का सबसे बेहतरीन अनुभव, बहुत पसंद आया.’

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: [Movies Updates LIVE] Dhurandhar 2 Box Office Collection: 5 भाषाओं में रिलीज हुई ‘धुरंधर 2’, पेड-प्रीव्यू कलेक्शन से प्रीडिक्शन तक जानें सब कुछ

फिल्म की स्टार कास्ट

रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ में रणवीर सिंह ने जसकीरत सिंह रांगी से हमजा अली मजारी बनने तक का सफर जिया है. वहीं फैंस को रणवीर सिंह काफी पसंद आए. फिल्म की स्टार कास्ट की बात करें तो इस फिल्म में रणवीर सिंह के साथ-साथ अर्जुन रामपाल, सारा अर्जुन, संजय दत्त, आर माधवन और राकेश बेदी लीड रोल में हैं. दानिश इकबाल ने बड़े साहब का रोल निभाकर ऑडियंस का दिल जीत लिया है.

First published on: Mar 19, 2026 09:39 AM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola