जब Dunki देखने गईं Ridhi Dogra, तो लोगों को आई 'Jawan की मम्मी' की याद
Ridhi Dogra: एक्ट्रेस रिद्धि डोगरा शाहरुख खान की हालिया रिलीज फिल्म ‘डंकी’ देखने पहुंची। अब एक्ट्रेस ने इसका अनुभव शेयर किया है।
Edited By Nancy Tomar

Edited By Nancy Tomar

Ridhi Dogra: शाहरुख खान के साथ ‘जवान’ और सलमान खान के साथ ‘टाइगर 3’ में काम करने के बाद एक्ट्रेस रिद्धि डोगरा ने खूब लाइमलाइट बटोरी है। आए दिन एक्ट्रेस किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में रहती है।
अब रिद्धि ने हाल ही में रिलीज हुई किंग खान की फिल्म ‘डंकी’ देखी है। साथ ही एक्ट्रेस ने इस दौरान का मजेदार किस्सा भी फैंस के साथ साझा किया है। आइए जानते हैं…
यह भी पढ़ें- Tripti Dimri के साथ Animal के सेट पर ऐसा था रश्मिका मंदाना का बर्ताव, ‘भाभी 2’ ने खुद किया खुलासा
Watching #dunki and it’s interval and people are stopping by and meeting me as #jawan ki mummy ! Yes yes I’m proud of my son and his new film.😄😂
— Ridhi Dogra (@iRidhiDogra) December 22, 2023
दरअसल, रिद्धि डोगरा हाल ही में रिलीज हुई शाहरुख खान की फिल्म ‘डंकी’ देखने के लिए गई। इस दौरान लोगों ने उन्हें देखकर कैसे रिएक्ट किया एक्ट्रेस ने खुद इसे साझा किया है। रिद्धि डोगरा ने अपने एक्स पर ट्वीट करते हुए लिखा कि मैं डंकी देख रही हूं और जब फिल्म का इंटरवल होता है, तो लोग रूक जाते हैं और कहते हैं कि ‘जवान की मम्मी’ और मुझसे मिलते हैं। एक्ट्रेस ने आगे लिखा कि हां हां मुझे अपने बेटे और उसकी नई फिल्म पर गर्व है। वहीं, अब एक्ट्रेस का ये ट्वीट सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। साथ ही यूजर्स भी इस पर जमकर रिएक्ट कर रहे हैं।
बता दें कि रिद्धि डोगरा ने शाहरुख खान के साथ ‘फिल्म’ जवान में उनकी मां का किरदार निभाया था। इस फिल्म के बाद उन्हें खूब लाइमलाइट मिली। वहीं, अगर ‘डंकी’ की बात करें तो इस फिल्म का निर्देशन राजकुमार हिरानी ने किया है। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर भी शानदार ओपनिंग की है। इस फिल्म में शाहरुख खान के अलावा विक्की कौशल, तापसी पन्नू और बोमन ईरानी भी अहम रोल निभा रहे हैं। फैंस को ये बेहद पसंद आ रही है।
हालांकि टिकट खिड़की पर ‘डंकी’ की टक्कर प्रभास की ‘सालार’ से हुई है, जो साल के अंत का बड़ा बॉक्स ऑफिस क्लैश माना जा रहा है। दोनों ही फिल्मों के लिए लोगों में अलग क्रेज है। अब देखने वाली बात होगी कि कौन-सी फिल्म क्या कमाल करेगी।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: