Tripti Dimri के साथ Animal के सेट पर ऐसा था रश्मिका मंदाना का बर्ताव, 'भाभी 2' ने खुद किया खुलासा

Tripti Dimri reacts on Rashmika Mandanna’s behavior on set: फिल्म ‘एनिमल’ के सेट पर तृप्ति डिमरी के साथ कैसा था रश्मिका मंदाना का बर्ताव?

Tripti Dimri

instagram

Tripti Dimri reacts on Rashmika Mandanna’s behavior on set: इन दिनों हर तरह तृप्ति डिमरी (Tripti Dimri) की चर्चा हो रही है। ‘एनिमल’ की रिलीज के बाद से ही एक्ट्रेस जमकर लाइमलाइट में है।

इस बीच अब तृप्ति ने एक इंटरव्यू में खुलासा किया है कि फिल्म ‘एनिमल’ के सेट पर उनके साथ रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) का बर्ताव कैसा था? आइए जानते हैं ‘भाभी 2’ का जवाब?

फिल्म के सेट पर तृप्ति डिमरी के साथ कैसा था रश्मिका मंदाना का बर्ताव?

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार, ‘भाभी 2’ यानी तृप्ति डिमरी ने उनके साथ रश्मिका के बिहेवियर को लेकर कहा कि फिल्म ‘एनिमल’ के सेट पर उनके साथ किसी भी तरह का कोई निगेटिव माहौल नहीं था। सभी उनके साथ अच्छे से पेश आ रहे थे। साथ ही रश्मिका को लेकर एक्ट्रेस ने कहा कि वो बहुत ही अच्छी हैं।

उन्होंने मुझे कंफर्टेबल फील कराने की कोशिश की- ‘भाभी 2’

फिल्म के सेट पर रश्मिका मेरे पास आई और उन्होंने मुझे गले लगाया। आगे उन्होंने कहा कि रश्मिका समझ पा रही थी कि मैं ऑकवर्ड फील कर रही हूं और उन्होंने मुझे कंफर्टेबल फील कराने की कोशिश की। साथ ही तृप्ति ने बताया कि वो एक मशहूर एक्ट्रेस है और उनकी ये खूबी मुझे बेहद पसंद आई।

https://www.instagram.com/p/C0eh08wJEB7/

रणबीर को लेकर तृप्ति डिमरी ने कही ये बात

इतना ही नहीं बल्कि रणबीर कपूर के बारे में बात करते हुए ‘भाभी 2’ ने कहा कि वो उनकी बहुत बड़ी फैन हैं। एक्ट्रेस ने बताया कि वो उनके साथ हमेशा से काम करना चाहती थी और फिल्म ‘एनिमल’ के जरिए उन्हें ये मौका मिला। तृप्ति ने बताया कि रणबीर अपने काम को लेकर बेहद सीरियस रहते हैं। साथ ही बेहद लगन के साथ काम करते हैं। उनसे बहुत कुछ सीखा जा सकता है।

बॉक्स ऑफिस पर ‘एनिमल’ का जलवा

इसके साथ ही अगर फिल्म ‘एनिमल’ की बात करें तो बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने जबरदस्त ओपनिंग की और टिकट खिड़की पर फिल्म ने अपनी पकड़ बनाते हुए बेहद शानदार कमाई की है। लोगों में इस फिल्म के लिए पहले से ही क्रेज बना हुआ था। बता दें कि बॉक्स ऑफिस पर ‘एनिमल’ की टक्कर विक्की कौशल की ‘सैम बहादुर’ से हुई थी।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ