Raza Murad Birthday: जब रजा मुराद ने इस एक्टर को एक के बाद एक मारे थे 24 थप्पड़, खराब हो गई थी हालत

Raza Murad Birthday: 23 नवंबर यानि आज रजा मुराद अपना जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर आपको अभिनेता से जुड़े एक किस्से के बारे में बताते हैं, जब उन्होंने एक के बाद एक थप्पड़ बरसाए थे।

raza murad

image credit: social media

विज्ञापन

Raza Murad Birthday: दिग्गज अभिनेता रजा मुराद अपनी दमदार आवाज और खलनायकी के लिए बहुत मशहूर हैं। अपने करियर में उन्होंने बहुत सी नकारात्मक भूमिकाएं निभाई हैं। उन्होंने अपने करियर में एक से बढ़कर एक फिल्मों में काम किया है और इसके जरिए दर्शकों का बहुत मनोरंजन भी किया है। 23 नवंबर यानि आज रजा मुराद अपना जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर आपको अभिनेता से जुड़े एक किस्से के बारे में बताते हैं, जब उन्होंने एक के बाद एक थप्पड़ बरसाए थे।

रणवीर सिंह को पड़े थे थप्पड़

विज्ञापन

रजा मुराद की खलनायकी में उनका हर किरदार बड़ा दिलचस्प होता है। अगर आपने फिल्म पद्मावत देखी होगी तो आपको रजा मुराद का किरदार जलालुद्दीन खिलजी का रोल जरूर याद होगा। वहीं रणवीर सिंह ने अलाउद्दीन खिलजी का रोल निभाया था। इसी फिल्म में एक सीन है जब रजा मुराद रणवीर सिंह को कई थप्पड़ मारते हैं। अगर आपने यह फिल्म देखी है तो सीन आपको जरूर याद होगा जब रणवीर को कई थप्पड़ खाने पड़े थे।

परफेक्ट सीन के मारे थप्पड़

विज्ञापन

दरअसल, हुआ यूं कि ‘पद्मावत’ की शूटिंग के दौरान जब रजा मुराद रणवीर सिंह को थप्पड़ मार रहे थे तो संजय लीला भंसाली को यह सीन परफेक्ट नहीं लगा। इसी वजह से संजय लीला भंसाली ने 24 रीटेक करवाए। इस वजह से रजा मुराद को परफेक्ट सीन देने के लिए रणवीर सिंह को 24 बार थप्पड़ खाने पड़े थे।

दमदार आवाज

विज्ञापन

रजा मुराद को उनकी एक्टिंग के साथ दमदार आवाज के लिए भी जाना जाता है। भारी-भरकम आवाज में वे जब वह डायलॉग बोलते हैं तो सिनेमाघरों में तालियां बज उठती हैं। यहां तक की सुपरस्टार राजेश खन्ना भी उनकी आवाज के मुरीद हो गए थे। फिल्म ‘नमक हराम’ में लीड रोल राजेश खन्ना निभा रहे थे। शूटिंग में रजा का पहला दिन था और राजेश खन्ना के साथ सीन था। फिल्म को असिस्ट कर रहे नितिन मुकेश ने एक्टर को पहले ही चेतावनी दी थी कि लीड एक्टर चाहते थे कि फिल्म में शायर का रोल उनके गुरु वी.के. शर्मा करें और ऋषि दा माने नहीं, तो हो सकता है, वह तुमसे थोड़ा रूखा व्यवहार करें। हालांकि जब रजा ने शॉट दिया तो राजेश खन्ना ने भी देखा। इसके बाद उन्होंने रजा को बुलाकर कहा कि ‘तेरा शेर पढ़ने का अंदाज तो बिल्कुल कैफी आजमी साहब जैसा है’। यह उनके लिए बहुत बड़ा कॉम्प्लिमेंट था।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ