53वें दिन भी नहीं रुकी Hanuman Ansh की रफ्तार, जानें अब तक बॉक्स ऑफिस पर कितना किया कलेक्शन

Hanuman Ansh Box Office Collection Day 53: ‘हनुमान अंश’ को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 53 दिन हो गए हैं. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर करोड़ों की कमाई कर ली है. वहीं अभी भी फिल्म की कमाई में लगातार उछाल ही देखने को मिल रहा है. चलिए जानते हैं फिल्म ने अब तक कितनी कमाई कर ली है.

Hanuman Ansh Box Office Collection Day 53

'हनुमान अंश' का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन (Pic Credit- Instagram)

विज्ञापन

Hanuman Ansh Box Office Collection Day 53: ‘हनुमान अंश’ को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 53 दिन हो गए हैं. फिल्म लगातार बॉक्स ऑफिस पर करोड़ों की कमाई कर रही है. अभी भी फिल्म करोड़ों में ही कलेक्शन कर रही है. हालांकि वीकेंड पर ताबड़तोड़ कमाई करने के बाद फिल्म के कलेक्शन में गिरावट देखने को मिली है. सोशल मीडिया पर फैंस के बीच अभी भी इस फिल्म का क्रेज देखने को मिल रहा है. सिनेमाघरों में अभी भी फैमिली के साथ लोग इस फिल्म को देखने के लिए जा रहे हैं. खास बात ये है कि इस फिल्म को रिलीज हुए 53 दिन हो गए हैं. इसके बाद भी फिल्म का क्रेज ऑडियंस के बीच खत्म नहीं हो रहा है. चलिए आपको भी बताते हैं फिल्म ने अब तक कितनी कमाई कर ली है.

‘हनुमान अंश’ ने 53वें दिन कितनी की कमाई?

Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार ‘हनुमान अंश’ की कमाई में 53वें दिन गिरावट तो देखने को मिली, लेकिन फिल्म ने करोड़ों का ही कलेक्शन किया. 53वें दिन फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 2.35 करोड़ की कमाई की. इसकी हिंदी ऑक्यूपेंसी 16% रही. वहीं शोज की बात करें तो फिल्म के शोज 4,298 रहे. 52वें दिन फिल्म ने 9 करोड़ की धांसू कमाई की थी, लेकिन अब फिल्म की कमाई में गिरावट देखने को मिली है. 53वें दिन फिल्म ने 52वें दिन की कमाई के मुकाबले 6.67 करोड़ की गिरावट देखने को मिली.

विज्ञापन

फिल्म का अब तक का कलेक्शन

‘हनुमान अंश’ ने भारत में 309.38 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. फिल्म का भारतीय ग्रॉस कलेक्शन 365.50 करोड़ है. दुनियाभर में फिल्म ने अब तक 404.25 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. वहीं अपकमिंग दिनों में भी फिल्म की कमाई में उछाल देखने को मिल सकता है. अपकमिंग दिनों में भी फिल्म की कमाई में उछाल ही देखने को मिल सकता है. हालांकि अब फिल्म की कमाई पर असर देखने को मिल रहा है, क्योंकि सिनेमाघरों में ‘द वन’ और ‘द पैराडाइज’ भी रिलीज हो चुकी है. इन दोनों फिल्मों की वजह से हनुमान अंश की फिल्म में भी गिरावट देखने को मिली है.

विज्ञापन

फिल्म की स्टारकास्ट

वहीं ‘हनुमान अंश’ की कहानी नीम करोली बाबा की लाइफ पर आधारित है. इस फिल्म में नीम करोली बाबा का किरदार शोभिनव सत्य ने निभाया है. शोभिनव सत्य ने इस किरदार को बखूबी निभाया और ये ही वजह है कि फैंस को शोभिनव का ये अंदाज काफी पसंद भी आया. शोभिनव सत्य इस फिल्म के बाद से हर किसी के दिल में उतर गए हैं. फिल्म में शोभिनव सत्य के साथ-साथ चंदन आनंद, पूर्णिमा तिवारी, विहान शेडगे और अनिल रस्तोगी भी लीड रोल में हैं. इन सभी सितारों पर फैंस खूब प्यार लुटा रहे हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ