Rashmika Mandanna Vijay Deverakonda: ‘द गर्लफ्रेंड’ एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा एक बार फिर सुर्खियों में आ गए हैं. शादी की चर्चाओं के बीच दोनों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. इस वायरल वीडियो में विजय देवरकोंडा अपनी रूमर्ड गर्लफ्रेंड रश्मिका मंदाना को भीड़ में किस करते नजर आ रहे हैं. वहीं विजय के किस करने के बाद रश्मिका भी शर्म से लाल होती दिखाई दीं और उनका रिएक्शन भी कैमरे में कैद हो गया. अब रश्मिका और विजय के फैंस को दोनों का वीडियो काफी पसंद आ रहा है. इसके साथ ही दोनों की शादी की चर्चाएं और भी तेज हो गई हैं.
शादी की खबरों के बीच रोमांस
रश्मिका और विजय की कुछ दिनों पहले सगाई की खबरें भी सामने आई थीं. चर्चाएं थी कि दोनों ने एक-दूसरे से गुपचुप सगाई कर ली है. इसके तुरंत बाद खबरें तो ये भी आने लगी कि अगले साल फरवरी में रश्मिका और विजय शादी के बंधन में बंधने वाले हैं. वहीं इसी बीच अब दोनों खुल्लम-खुल्ला प्यार करते दिखाई दिए. विजय और रश्मिका के इस वायरल वीडियो के बाद फैंस को भी लग रहा है कि दोनों ने अब प्यार का इजहार पब्लिकली कर दिया है.
यह भी पढ़ें: रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की वेडिंग डेट हुई लीक! इस दिन शादी के बंधन में बंधेंगी ‘थामा’ एक्ट्रेस
क्यूट वीडियो हुआ वायरल
दरअसल रश्मिका मंदाना की लेटेस्ट फिल्म ‘द गर्लफ्रेंड’ इन दिनों सुर्खियों में छाई हुई है. ‘द गर्लफ्रेंड’ के सक्सेस इवेंट में भीड़ के सामने विजय देवरकोंडा ने रश्मिका का हाथ पकड़ा और उनके हाथ पर किस कर दिया. इसके बाद रश्मिका भी शर्मा गईं और वो शर्म से लाल हो गईं. सोशल मीडिया पर रश्मिका का रिएक्शन और विजय देवरकोंडा की रोमांटिक हरकत खूब वायरल हो रही है. फैंस को दोनों का ये वीडियो काफी क्यूट लग रहा है.
यह भी पढ़ें: किसके लिए गोली तक खाने को तैयार Rashmika Mandanna? शादी की रूमर्स को फिर मिली हवा
रश्मिका की फिल्म की सक्सेस पार्टी
7 नवंबर को रश्मिका मंदाना की ‘द गर्लफ्रेंड’ ने सिनेमाघरों में दस्तक दी थी. मूवी ने 6 दिनों में 15.7 करोड़ की कमाई कर ली है. वहीं सोशल मीडिया पर भी रश्मिका की एक्टिंग की खूब तारीफ की जा रही है. फैंस तो यहां तक बोल रहे हैं कि रश्मिका की इस फिल्म में एक्टिंग अब तक की बेस्ट एक्टिंग है. रश्मिका की इस फिल्म में दीक्षित शेट्टी भी लीड रोल में नजर आ रहे हैं. अब इस फिल्म का सक्सेस इवेंट हुआ जिसमें विजय देवरकोंडा संग कई सितारे पहुंचे.
संबंधित खबरें
इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’; जानें रिलीज डेट
49 mins agoPrime Video पर दोस्ती की नई कहानी, 8 एपिसोड में दिखेगा ‘चार यार’ का सफर
1 hr agoकौन हैं Mr Faisu की पत्नी? निकाह के बाद वायरल हुईं तस्वीरें
2 hrs agoकैसे हुआ नाना पाटेकर का निधन? पोस्टमार्टम रिपोर्ट में असली वजह से उठा पर्दा
4 hrs agoबिग बी के स्टाइल में फैन ने किया डांस, 'जलसा' के बाहर फैंस का अनोखा जश्न
5 hrs agoकौन हैं नकुल धुल? जिनकी 'बिग बॉस 20' में होगी वाइल्ड कार्ड एंट्री
6 hrs agoहिरासत से रिहा हुए इमरान खान, गर्लफ्रेंड संग पैदल लौटे घर; वीडियो वायरल
7 hrs agoBigg Boss 20 में नहीं होगा एविक्शन, एक कंटेस्टेंट ने खोई लाइफलाइन
8 hrs ago'पिक्चर अभी बाकी है...', बैक इंजरी के बाद नुसरत भरूचा ने दिया हेल्थ अपडेट
9 hrs agoबॉलीवुड के 'शहंशाह' कैसे बने अमिताभ बच्चन? एक फिल्म ने बदली किस्मत
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines