India Got Latent Controversy: विवाद के बीच रणवीर अल्लाहबादिया ने नया पोस्ट किया है। उन्होंने अपने पोस्ट में कहा कि मेरी टीम और मैं पुलिस और अन्य सभी संबंधित अधिकारियों के साथ सहयोग कर रहे हैं। मैं न्यायिक प्रक्रिया का पालन करूंगा और सभी एजेंसियों के सामने उपलब्ध रहूंगा।
रणवीर अल्लाहबादिया ने अपने इस नए पोस्ट में फिर दोबारा माफी मांगते हुए कहा कि India Got Latent शो में माता-पिता के बारे में की गई मेरी टिप्पणी असंवेदनशील और अनादरपूर्ण थी। यह मेरी नैतिक जिम्मेदारी है कि मैं बेहतर करूं और मैं दिल से माफी मांगता हूं।
ये भी पढ़ें: किसिंग डे सेलिब्रेट करने आई गर्लफ्रेंड को दोस्तों समेत नोचा, वारदात पर बंगाल BJP भड़की
रणवीर की मां के क्लीनिक में मरीज बनकर घुसे लोग
रणवीर ने अपने पोस्ट में आगे कहा कि कई लोग उनकी मां के क्लीनिक में मरीज बनकर घुस गए। मैं डरा हुआ हूं और पुलिस का पूरा सहयोग कर रहा हूं। मैं मामले की जांच में पुलिस के साथ पूरा सहयोग कर रहा हूं। बता दें विवादित टिप्पणी के बाद रणवीर के घर मुंबई पुलिस पहुंची थी। पुलिस को वह घर पर नहीं मिले थे।
केंद्र सरकार ने हटाया वीडियो, रणवीर ने मांगी माफी
बता दें रणवीर अल्लाबादिया ने कॉमेडियन समय रैना के शो India Got Latent पर माता-पिता को लेकर अश्लील टिप्पणी की थी। जिसके बाद यह विवाद गरमाया हुआ है। फिलहाल शो को बंद कर दिया गया है। केंद्र सरकार ने टिप्पणी संबंधी वीडियोज को भी सोशल मीडिया से हटाना शुरू कर दिया है। रणवीर लगातार सोशल मीडिया पर अपनी टिप्पणी को लेकर लोगों से माफी मांग रहे हैं। वहीं, मुंबई पुलिस के अनुसार इस पूरे मामले में आईटी एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है।
ये भी पढ़ें: अजमेर में बिकी युवती ‘दुल्हन’ बनते ही हुई आजाद, 8 माह के नर्क से ऐसे मिली मुक्ति
खबर अपडेट की जा रही है।
संबंधित खबरें
Bigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट हुए ये 11 कंटेस्टेंट्स, देखें लिस्ट
17 mins agoDrishyam 3 की कमाई में देर रात आया तगड़ा उछाल, 10वें दिन भी जमाई धाक
1 hr agoअजय की ‘दृश्यम 3’ का जलवा, ‘हनुमान अंश’ को छोड़ा पीछे; कमाए इतने करोड़
9 hrs agoरहस्य, रोमांच और कॉमेडी का जबरदस्त तड़का, OTT पर दस्तक देने आ रही 'धूमकेतु'
11 hrs agoNetflix पर आते ही छाई साउथ सिनेमा की ये स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म, आपने देखी?
12 hrs agoइस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’; जानें रिलीज डेट
14 hrs agoPrime Video पर दोस्ती की नई कहानी, 8 एपिसोड में दिखेगा ‘चार यार’ का सफर
15 hrs agoकौन हैं Mr Faisu की पत्नी? निकाह के बाद वायरल हुईं तस्वीरें
16 hrs agoकैसे हुआ नाना पाटेकर का निधन? पोस्टमार्टम रिपोर्ट में असली वजह से उठा पर्दा
17 hrs agoबिग बी के स्टाइल में फैन ने किया डांस, 'जलसा' के बाहर फैंस का अनोखा जश्न
19 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines