किसिंग डे सेलिब्रेट करने आई गर्लफ्रेंड को दोस्तों समेत नोचा, वारदात पर बंगाल BJP भड़की

West Bengal Rape Case: पुलिस के अनुसार इस मामले में पीड़िता की शिकायत मिली है। मामले की छानबीन की जा रही है। जांच के बाद आरोपियों पर उचित कार्रवाई की जाएगी।

प्रतिकात्मक फोटो, क्रेडिट फ्रीपिक

अमर देव पासवान, आसनसोल

विज्ञापन

पश्चिम बंगाल में एक फिर गैंगरेप का मामला सामने आया है। दरसअल, पीड़िता छात्रा अपने प्रेमी के साथ किस डे मनाने गई थी। इस दौरान उसके प्रेमी के साथ उसके कुछ दोस्तों ने उसे अपनी हवस का शिकार बनाया। अब पीड़िता की शिकायत पर महिला थाना पुलिस मामला दर्ज कर आगे की जांच कर रही है। आरोपियों के अभी तक न पकड़े जाने पर स्थानीय लोगों में रोष है। वहीं, बीजेपी के दो विधायकों ने धरना-प्रदर्शन किया।

विज्ञापन

मंदिर गई थी पीड़िता, जहां उसे मिला उसका प्रेमी

जानकारी के अनुसार ये मामला आसनसोल के हीरापुर थाना क्षेत्र का है। पीड़िता यहां नर्सिंग बांध इलाके में रहती है। वह घर के पास ही कॉलेज में पढ़ती है। जानकारी के अनलुसार 13 फरवरी को पीड़िता बांकूड़ा जिले के बिहारी नाथ मंदिर में गई थी। पीड़िता का आरोप है कि यहां उसका प्रेमी अपने तीन दोस्तों के साथ पहले से मौजूद था।

विज्ञापन

पीड़िता का करवाया गया मेडिकल, पुलिस कर रही आरोपियों की पहचान

मंदिर से वह उसे बहला-फुसलाकर एक लॉज में ले गया। जहां उसने अपने दोस्तों के साथ उसका गैंगरेप किया। 13 फरवरी को देर रात पीड़िता ने इस बारे में आसनसोल महिला थाना में शिकायत दी। पीड़िता ने पुलिस को आरोपियों की पहचान बताई है। पुलिस पीड़िता का मेडिकल करवाने के बाद मामले की जांच कर रही है।

विधायकों ने किया प्रदर्शन, परिजनों में घटना  के बाद रोष

दुर्गापुर के ईएसआई अस्पताल में पीड़िता से भाजपा विधायक लखन घरुई मिलने पहुंची। शिकायत के बाद आरोपियों के न पकड़ने जाने पर उन्होंने पुलिस को इस मामले में जल्द कार्रवाई करने की अपील की। बताया जा रहा है कि विधायक को पीड़िता से अस्पताल में मिलने नही दिया गया। इस बात से नाराज विधायक अस्पताल के बाहर प्रदर्शन करने लगीं। इसके बाद भाजपा विधायका अग्निमित्रा पॉल ने भी इस मामले में आसनसोल भगत सिंह मोड़ स्थित पुलिस लाइन में सड़क जाम कर प्रदर्शन किया।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ