हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Ranbir Kapoor-Alia Bhatt ने ही किया सपोर्ट, Siddhant Chaturvedi ने ऐसा क्यों कहा?

Siddhant Chaturvedi: सिद्धांत चतुर्वेदी ने बॉलीवुड में चुनौतियों का सामना करने पर खुलकर बात की है। इसके साथ ही एक्टर ने बताया है कि रणबीर और आलिया ने उन्हें सपोर्ट किया है। आइए आपको बताते हैं कि सिद्धांत चतुर्वेदी ने ऐसा क्यों कहा?

विज्ञापन
Siddhant Chaturvedi, image credit- instagram

Siddhant Chaturvedi: इन दिनों अभिनेता सिद्धांत चतुर्वेदी ‘खो गए हम कहां’ को लेकर खूब चर्चा में है। नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई इस फिल्म में सिद्धांत चतुर्वेदी को किरदार दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है। इस बीच अब एक्टर ने बॉलीवुड में चुनौतियों का सामना करने पर खुलकर बात की है। आइए आपको बताते हैं कि इस पर सिद्धांत चतुर्वेदी का क्या कहना है?

फिल्म इंडस्ट्री में चुनौतियों का सामना करने पर बोले सिद्धांत चतुर्वेदी

बॉलीवुड में चुनौतियों का सामना करने पर बात करते हुए सिद्धांत चतुर्वेदी का कहना है कि मैं पर्सनली इंडस्ट्री से कोई उम्मीद नहीं रखता, लेकिन काम को लेकर उम्मीदें जरूर हैं। इस दौरान सिद्धांत ने बताया कि चुनौतियों के बावजूद आगे बढ़ते रहने के लिए आयुष्मान खुराना ने उन्हें सलाह भी दी थी। इसके आगे उन्होंने कहा कि विक्की कौशल और रणबीर कपूर ने मेरी काफी मदद की है।

विज्ञापन

रणबीर ने समझाया

सिद्धांत चतुर्वेदी ने बताया कि जब रणबीर ने मुझे रेस्ट करने के लिए बुलाया था तो उन्होंने उस टाइम मुझसे लंबी बात की थी। इस दौरान रणबीर ने कहा था कि बस काम करते रहो और इस बात को सोचकर बिल्कुल परेशान मत हो कि दूसरे लोग 100 अन्य काम कर रहे हैं या वो ये दिखा रहे हैं। जब गहराइयां फ्लॉप हुई थी तो उस टाइम सिर्फ रणबीर और आलिया ने भी मुझे लंबा-चौड़ा मैसेज भेजा था।

‘खो गए हम कहां’ को मिली खूब सराहना

इसके आगे सिद्धांत चतुर्वेदी ने कहा कि रणबीर ने मुझसे कहा था कि ‘जब तू उम्मीद नहीं कर रहा होगा तब चलेगी फिल्म’, तो मैंने कहा था कि ठीक है।सिद्धांत ने आगे कहा कि ‘खो गए हम कहां’ से मुझे ज्यादा उम्मीद नहीं थी। मैं नहीं जानता था कि इस फिल्म को इतना प्यार मिलेगा, क्योंकि ये सिर्फ एक टारगेट ऑडियंस के लिए थी, लेकिन फिर भी इस फिल्म को लोगों ने खूब प्यार दिया है। बता दें कि ‘खो गए हम कहां’ में सिद्धांत चतुर्वेदी के अलावा अनन्या पांडे और आदर्श गौरव भी अहम रोल में नजर आ रहे हैं। गली बॉय में एमसी शेर के रोल के लिए सिद्धांत ने खूब पॉपुलैरिटी हासिल की है।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- पेटियां ही पेटियां… Anant-Radhika की प्री-वेडिंग सेरेमनी में इतना सामान लेकर पहुंची Rihanna, लोग बोले- भारत में शिफ्ट हो रही हो

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola