आलिया भट्ट ने बेटी राहा के बारे में किया दिलचस्प खुलासा, क्यों बताया रणबीर की कॉपी?
Edited By News24 हिंदी

Image Credit: Google
Edited By News24 हिंदी

Image Credit: Google
वोग से बात करते हुए आलिया भट्ट ने अपने मेकअप रूटीन के बारे में बात कि, उन्होंने कहा- मेरी पलकें इतनी सुंदर नहीं हैं जितनी मेरे पति की है। एक्ट्रेस ने आगे कहा कि, मेरी बेटी राहा की पलकें बहुत सुंदर हैं क्योंकि उसकी पलकें अपने पापा (Ranbir Kapoor) पर गई हैं।
इंटरव्यू में बात करते हुए आलिया ने बताया कि- जब राहा का जन्म हुआ था तो मेने रणबीर कपूर से कहा था कि राहा की पलकों को देखो। जब आलिया भट्ट अपनी खूबसूरती के बारे में बात कर रही थी तब उन्होंने अपनी पलकों को मोड़ते हुए अपनी बेटी राहा की पलकों के बारे में बात की। एक्ट्रेस ने बताया “मेरे पास अपने पति रणबीर की तरह खूबसूरत पलकें नहीं हैं। रणबीर की पलकें बहुत सुन्दर और लम्बी हैं।” उन्होंने कहा- “जब राहा पैदा हुई थी तब मैंने रणबीर से कहा था कि, उसकी आखों की जांच करो। उसकी पलकें लम्बी और सुंदर हैं। आलिया ने कहा राहा की पलकें बहुत सुन्दर हैं। नजर ना लगे।”
आलिया ने रणबीर और अपने रिश्ते के बारे में भी बात की। उन्होंने बताया कि, रणबीर कपूर उनके नेचुरल लुक को बेहद पसंद करते हैं और वो मुझ पर डार्क लिप शेड पसंद नहीं करते हैं। एक्ट्रेस ने कहा- “लिपस्टिक लगाने के बाद, मैं इसे रगड़ देती हूं क्योंकि मेरे पति, जो मेरा बॉयफ्रेंड भी था, जब हम रात में बाहर जाते हैं, तो वह उसे ‘पोंछ’ देता है क्योंकि उसे मेरे होठों का नेचुरल कलर काफी पसंद है।”
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: