Actress Tania Father: पंजाब फिल्म इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस तानिया के पिता पर जानलेवा हमला हो गया है, जिसके बाद से उनकी हालत काफी गंभीर बनी हुई है। बताया जाता है कि एक्ट्रेस के पिता पर यह हमला शुक्रवार की दोपहर में अस्पताल के अंदर घुसकर किया गया है। पंजाब के मोगा जिले के कोट ईसे खान कस्बे में मौजूद एक क्लिनिक पर दो अज्ञात बदमाश आए और उन्होंने एक्ट्रेस तानिया के पिता पर गोली चला दी। इस हमले के बाद से उनकी हालत काफी गंभीर बनी हुई है।
हमलावरों ने अस्पताल में घुसकर किया जानलेवा हमला
फ्री प्रेस जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक, एक्ट्रेस तानिया के पिता डॉ. अनिलजीत कंबोज पंजाब के मोगा जिले के कोट ईसे खान कस्बे में स्थित हरबंस नर्सिंग होम में सीनियर डॉक्टर हैं। पंजाब मेनिया के मुताबिक, घटनास्थल पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि जिस वक्त एक्ट्रेस तानिया के पिता डॉ. कंबोज अपने क्लिनिक में मरीजों का इलाज कर रहे थे। हमलावरों ने कथित तौर पर खुद को मरीज बताते हुए इलाज कराने आए के रूप में पहचान बताई थी।
एक्ट्रेस के पिता को मिल रही थी धमकियां
रिपोर्ट में खुलासा किया गया है कि एक्ट्रेस तानिया के पिता डॉ. अनिलजीत कंबोज को कुछ वक्त से धमकियां मिल रही थीं। पुलिस के सूत्रों ने कहा है कि इस मामले में कोई आधिकारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई गई थी। फिलहाल पुलिस इस घटना की जांच कर रही है। साथ ही क्लिनिक को सील किया गया है। इसके अलावा पुलिस की टीम बनाकर पूरे जिले में चौकियां स्थापित की गई हैं।
यह भी पढ़ें: Fantastic Four के मशहूर एक्टर का निधन, कैंसर से लड़ते हुए दुनिया को कहा अलविदा
हमले के बाद से गंभीर बनी हुई है हालत
रिपोर्ट के मुताबिक, हमलावरों ने पहले डॉ. अनिलजीत कंबोज से कुछ देर बातचीत की इसके बाद उन पर गोलियां चला दीं। इस हमले में एक्ट्रेस के पिता को दी गोलियां लगी हैं। इस घटना के बाद उन्हें एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जाता है कि डा. कंबोज की हालत गंभीर बनी है। वह जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहे हैं।
कौन हैं पंजाब की एक्ट्रेस तानिया?
बता दें कि तानिया पंजाब की रहने वाली हैं लेकिन उनका जन्म 6 मई 1993 को जमशेदपुर, झारखंड में हुआ था। अपने पिता की तरह ही उन्होंने भी डॉक्टर बनने के लिए पंजाब से पढ़ाई की थी। बाद में वह एक्टिंग लाइन में आ गईं। तानिया ने अपना फिल्मी करियर 2018 में पंजाबी फिल्म किस्मत से शुरू किया था। इस फिल्म में एमी विर्क और सरगुन मेहता लीड रोल में थे। इसके अलावा तानिया बाजरे दा सिट्टा, रब्ब दा रेडियो 2, ओए मखना और गुड्डियां पटोले जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं।
संबंधित खबरें
Bigg Boss 20 में एंट्री करते ही एविक्ट हुए Nakul Dhull! जानें पूरा मामला
1 hr agoकिसकी वजह से नाना पाटेकर ने बॉलीवुड में की थी एंट्री? खुद किया था खुलासा
1 hr agoनाना पाटेकर के निधन के बाद तनुश्री दत्ता ने फिर दिया विवादित बयान
2 hrs agoहुमा कुरैशी ने प्रदर्शनकारियों का किया सपोर्ट, तो साकिब सलीम को मिली नफरत
4 hrs ago'तुमसे रिप्लेस कर देती हूं...', फराह खान ने की साइरस ब्रोचा की बोलती बंद
5 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट हुए ये 11 कंटेस्टेंट्स, देखें लिस्ट
6 hrs agoDrishyam 3 की कमाई में देर रात आया तगड़ा उछाल, 10वें दिन भी जमाई धाक
7 hrs agoअजय की ‘दृश्यम 3’ का जलवा, ‘हनुमान अंश’ को छोड़ा पीछे; कमाए इतने करोड़
15 hrs agoरहस्य, रोमांच और कॉमेडी का जबरदस्त तड़का, OTT पर दस्तक देने आ रही 'धूमकेतु'
18 hrs agoNetflix पर आते ही छाई साउथ सिनेमा की ये स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म, आपने देखी?
19 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines