हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

शादी की शहनाई बजने वाली है Karan Kundrra और Tejasswi Prakash के घर? करीबी दोस्त ने खोला राज

Karan Kundrra और Tejasswi Prakash सालों से एक दूसरे के साथ रिलेशनशिप में हैं. बॉयफ्रेंड-गर्लफ्रेंड से लेकर अपनी लिव इन पार्टनर्स बन चुके हैं. टीवी के दो मशहूर नाम कपल गोल्स सेट कर रहे हैं. ऐसे में करीबी दोस्त ने उनकी शादी से जुड़े कुछ राज बताए हैं. आइए जानते हैं.

विज्ञापन
Karan Kundrra Tejasswi Prakash (1)

Karan Kundrra Tejasswi Prakash Wedding Rumors: टीवी इंडस्टी के मशहूर नाम Karan Kundrra और Tejasswi Prakash कई सालों से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं. उनके फैंस उन्हें प्यार से ‘तेजरन’ कहते हैं. ये दोनों बिग बॉस 15 में मिले थे और तब से एक-दूसरे से बहुत प्यार करते हैं. अब खबरें आ रही हैं कि जल्द ही उनके घर शादी की शहनाई बज सकती है. आइए जानते हैं क्या है सच्चाई.

यह भी पढ़ें: ‘मैंने पैसे नहीं लिए…’, तिहाड़ जेल में बंद राजपाल यादव का वीडियो वायरल, हाईकोर्ट ने नहीं दी जमानत

करीबी दोस्त ने किया खुलासा

करण और तेजस्वी प्रकाश की शादी की अफवाहें तेज हो रही हैं. इस आग में घी डालने का काम उनके करीबी दोस्त प्रिंस नरूला ने किया है. प्रिंस ने कहा कि करण और तेजस्वी शादी की तरफ बढ़ रहे हैं. उन्होंने हिंट दिया कि 2026 में ये हो सकता है. प्रिंस और करण की दोस्ती पुरानी है, इसलिए उनकी बात पर यकीन होता है. इस खबर को सुनते ही ‘तेजरन’ के फैंस बेहद खुश हैं.

विज्ञापन

प्यार की शुरुआत बिग बॉस से

करण और तेजस्वी का प्यार 2021 में बिग बॉस हाउस में शुरू हुआ था. दोनों टीवी स्टार ने शो के दौरान एक-दूसरे का साथ दिया और बाहर आने के बाद भी उनका रिश्ता मजबूत रहा. ये कपल चार-पांच साल से दोनों साथ हैं. फैंस हमेशा उनकी शादी की बातें करते रहते हैं. कई बार अफवाहें आईं, लेकिन अब लगता है कि करन और तेजस्वी जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं.

यह भी पढ़ें: ‘राजपाल यादव के पास 50 करोड़ की प्रॉपर्टी…’, केआरके का दावा, पत्नी को लेकर उठाया बड़ा सवाल

विज्ञापन

तेजस्वी ने खुद बताई प्लानिंग

तेजस्वी ने भी अपनी शादी के प्लानिंग के बारे में खुलकर बात की. उन्होंने हाल ही में भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया के शो में कहा कि 2026 में शादी की बातें चल रही हैं. तेजस्वी बोलीं, “हां, ऐसी बातें तो हम कर रहे हैं, लेकिन देखते हैं क्या होता है.” उन्होंने ये भी बताया कि बिग बॉस के बाद करण जल्दी शादी करना चाहते थे, लेकिन उनकी मां ने कहा कि पहले असली दुनिया में एक-दूसरे को अच्छे से समझ लो.

फैंस का इंतजार खत्म?

बता दें कि दोनों एक्टर की तरफ से अभी तक उनकी शादी से जुड़ा कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है. हालांकि, दोनों के परिवारों का एक दूसरे के साथ संबंध काफी अच्छा है और इन हिन्ट्स के मुताबिक यह प्यार का रिश्ता कभी भी रिश्तेदारी में बदल सकता है. 2026 में अगर ये शादी हुई तो टीवी का सबसे पॉपुलर कपल पति-पत्नी बन जाएगाय. फैंस को यकीन है कि ये शादी बहुत धूमधाम से होगी.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: O Romeo: ओपनिंग डे पर ‘बॉर्डर 2’ को टक्कर दे पाएगी शाहिद कपूर की ‘ओ रोमियो’? जानिए एडवांस बुकिंग में कैसा है हाल

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Archi Tiwari

नमस्कार, मैं आर्ची तिवारी हूं और वर्तमान में News 24 में एंटरटेनमेंट डेस्क पर कार्यरत हूं. इससे पहले मैंने बतौर सब-एडिटर के रूप में हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट संभाली है, जहां शोध-आधारित और तथ्यात्मक कंटेंट पर विशेष फोकस रहा. अंतरराष्ट्रीय मामलों और राष्ट्रीय समाचारों में भी मेरी गहरी रुचि है. मेरी शैक्षणिक पृष्ठभूमि में सिंघानिया यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन और जामिया मिलिया इस्लामिया से मास्टर डिग्री शामिल है. करियर की शुरुआत में फ्रीलांसिंग और कई संस्थानों में इंटर्नशिप से की है. मेरा उद्देश्य हमेशा विश्वसनीय, प्रभावशाली और पाठक-केंद्रित पत्रकारिता करना है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola