शादी में झूमते नजर आए परिणीति और राघव, देखें दूल्हा-दुल्हन का Umbrella Dance Video
Edited By Vandana Saini

Parineeti-Raghav Wedding Video
Edited By Vandana Saini

Parineeti-Raghav Wedding Video
Parineeti-Raghav Wedding Video: बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) और आम आदमी पार्टी सांसद राघव चड्ढा (Raghav Chadha) शादी के बंधन में बंध चुके हैं। दोनों की काफी सारी फोटो-वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिनको काफी पसंद किया जा रहा है। इसी बीच दोनों की एक और वीडियो तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें दोनों झूमते और नाचते नजर आ रहे हैं। वीडियो को काफी पंसद किया जा रहा है। वीडियो में परी और राघव शादी के जोड़े में नजर आ रहे हैं। साथ ही राघव ने छाता पकड़ा हुआ और परी के साथ डांस करते नजर आ रहे हैं।
वीडियो में दोनों का ये प्यारा अंदाजा काफी पसंद किया जा रहा है। इस वीडियो को दोनों के फैन पेज द्वारा शेयर किया गया है, जिसपर यूजर्स भी कमेंट्स कर दोनों की जमकर तारीफ कर रहे हैं। वीडियो में बैकग्राउंड में फिल्म ‘काय पो छे!’ का गाना ‘शुभारंभ’ सुनाई दे रहा है, जिसपर दोनों डांस कर रहे हैं।
यह भी पढे़ें: Baahubali से भिड़ेगा Jawan… बॉक्स ऑफिस पर किसकी होगी जीत और किसकी हार; Dunki या Salaar?
परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा ने राजस्थान के उदयपुर में स्तित ‘द लीला पैलेस’ में सात फेरे लिए। दोनों की शादी की खूब सारी फोटो-वीडियो वायरल हो रही हैं, जिसमें से एक दोनों की अमरेला डांस वीडियो (Parineeti-Raghav Wedding Video) है। वीडियो में दोनों मंडप तक डांस करते हुए जा रहे हैं। इस दौरान दोनों के चेहरे पर पूरी जिंदगी साथ बिताने की खुशी साफ नजर आ रही है। वीडियो में दोनों की जोड़ी भी साथ में खूब जंच रही है।
बता दें कि गोल्डन कलर के शादी के जोड़े में परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) खूब प्यारी और सुंदर लग रही थीं, लेकिन उससे ज्यादा ध्यान एक्ट्रेस के क्रिल कलर और गोल्डन बॉउडर वाले शादी की चुन्नी ने खिंचा, जिस पर बड़े-बड़े शब्दों में पति राघव चड्ढा (Raghav Chadha) का नाम लिखा था, जिसको खूब पसंद किया गया।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: