Bigg Boss 19 के लिए कंफर्म माना जा रहा ये कंटेस्टेंट, कई रियलिटी शो में आ चुका है नजर

सलमान खान का शो बिग बॉस इस बार अपने 19वें सीजन के साथ आएगा। शो के शुरू होने का लोगों को बेहद बेसब्री से इंतजार है। इस बीच अब शो को लेकर एक और नया अपडेट आया है। आइए जानते हैं कि क्या है ये अपडेट?

Bigg Boss 19

'बिग बॉस 19' के लिए कंफर्म माना जा रहा ये नाम। image credit- instagram

विज्ञापन

टीवी का पॉपुलर रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ इस बार अपने 19वें सीजन के साथ आने वाला है। शो को लेकर रोज कोई ना कोई अपडेट आ जाता है। साथ ही शो के मेकर्स भी इस सीजन के लिए कंटेस्टेंट्स की तलाश कर रहे हैं। इस बीच अब एक नाम ऐसा है, जो शो के इस सीजन के लिए कंफर्म माना जा रहा है। अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर ये कौन हैं? तो आइए जानते हैं इनके बारे में…

सिंगर श्रीराम चंद्रा

दरअसल, सलमान खान के शो बिग बॉस से जुड़े अपडेट शेयर करने वाले पॉपुलर इंस्टाग्राम पेज biggboss.tazakhabar ने अपने अकाउंट पर एक लेटेस्ट पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में जानकारी देते हुए लिखा गया कि सिंगर श्रीराम चंद्रा को ‘इंडियन आइडल’, ‘बिग बॉस तेलुगु’ और ‘झलक दिखला जा’ जैसे रियलिटी शो में भाग लेने के लिए जाना जाता है।

विज्ञापन

ऑलमोस्ट कंफर्म माना जा रहा

पोस्ट में आगे बताया गया कि श्रीराम चंद्रा, बिग बॉस 19 के लिए विचार किए गए नामों में से एक हैं। बिग बॉस तेलुगु 5 में सिंगर की जर्नी बेहद यादगार रही है, जहां उन्होंने फाइनल में अपनी जगह बनाई थी और खूब पॉपुलैरिटी हासिल की थी। पोस्ट को शेयर करते हुए इस पर ऑलमोस्ट कंफर्म भी लिखा गया है। हालांकि, अभी आधिकारिक तौर पर कुछ भी सामने नहीं आया है। देखने वाली बात होगी कि शो में कौन-कौन नजर आता है?

शो के प्रीमियर का इंतजार

इसी के साथ अगर बिग बॉस 19 के प्रीमियर की बात करें तो सुनने में आया है कि अगस्त के आखिर में शो का प्रीमियर होगा। हालांकि, इसको लेकर भी अभी कुछ भी ऑफिशियली सामने नहीं आया है। देखने वाली बात होगी कि मेकर्स कब शो के प्रीमियर की डेट रिवील करेंगे। इसके अलावा सलमान खान के शो के लिए अब तक कई लोगों को अप्रोच किया जा चुका है। हालांकि, अभी एक भी नाम कंफर्म नहीं हुआ है।

विज्ञापन

पहले ओटीटी पर आएगा शो

इसके अलावा ये भी सुनने में आया है कि इस बार शो पांच महीने तक चलेगा और शो में तीन होस्ट होंगे। पहले शो ओटीटी पर आएगा और उसके बाद इसे टीवी पर ऑन एयर किया जाएगा। शो को लेकर जितने भी अपडेट आए हैं, अब वक्त के साथ पता लगेगा कि वो कितनी सही हैं और कितने झूठ। लोगों को शो के शुरू होने का इंतजार है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ