ओटीटी प्लेटफॉर्म पर हर हफ्ते ढेरों फिल्में और सीरीज रिलीज होती हैं. कई थिएटर में फ्लॉप होती हैं तो ओटीटी इसे हिट बना देता है. ओटीटी पर आज हर जॉनर की फिल्में देखने के लिए मिल जाती हैं, जो दर्शकों को एंटरटेन करने में कोई कसर नहीं छोड़ता है. ऐसे में आज आपको साउथ की उस मिस्ट्री और थ्रिलर फिल्म के बारे में बता रहे हैं, जिसने अपने बजट से 10 गुना ज्यादा कमाई की थी. इसे आईएमडीबी की ओर से 8 रेटिंग दी गई है. चलिए बताते हैं इसके बारे में…
दरअसल, हम जिस फिल्म के बारे में बता रहे हैं, जिसका नाम ‘किष्किंधा कांडम’ है. इसकी कहानी केरल की पृष्टभूमि पर बुनी गई है, जिसमें एक घंटे जंगल के किनारे एक परिवार रहता है. इसकी स्टोरी इसी परिवार के इर्द-गिर्द घूमती है. फिल्म में थ्रिल तब शुरू होता है जब एक रिटायर्ड आर्मी अफसर की लाइसेंस वाली बंदूक खो जाती है. इस मामले की जांच शुरू होती है तो दर परत दर कहानी के कई पहलू और सस्पेंस भी खुलते हैं. परिवार को गहरे रहस्य का सामना करना पड़ता है. कहानी काफी दमदार लगती है.
यह भी पढ़ें: OTT Releases This Week: क्राइम थ्रिलर से एक्शन… इस हफ्ते साउथ की 5 फिल्मों का धमाका, ओटीटी पर देखें
इस फिल्म में एक्टर विजयराघवन ने लीड रोल प्ले किया है. उनके साथ अभिनेता आसिफ अली और अपर्णा बालामुरली ने भी सपोर्टिंग रोल प्ले किया है. सभी कलाकारों ने अपनी एक्टिंग से दिल जीत लिया है. इस मूवी का क्लाइमैक्स भी कमाल का और चौंकाने वाला है.
‘किष्किंधा कांडम’ की कमाई
बहरहाल, अगर फिल्म ‘किष्किंधा कांडम’ की कमाई की बात करें तो रिपोर्ट्स के अनुसार, इसका बजट 7 करोड़ था और इसकी कमाई 10 गुना ज्यादा रही थी. फिल्म के बॉक्स ऑफिस की बात की जाए तो इसने 75 करोड़ से ज्यादा की कमाई की थी.
यह भी पढ़ें: ओपनिंग डे पर अपनी ही फिल्म का रिकॉर्ड तोड़ पाएंगे सनी देओल? एडवांस बुकिंग में ‘धुरंधर’ को चटाई धूल
किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देख सकते हैं फिल्म?
इसके अलावा अगर फिल्म ‘किष्किंधा कांडम’ ओटीटी पर देखने की बात करें तो इसे जियो हॉटस्टार पर देख सकते हैं. फिल्म हिंदी में भी ओटीटी पर अवेलेबल है. इसे ऑरिजनली मलयालम में शूट किया गया था. फिल्म को हिंदी और मलयालम के साथ तमिल, तेलुगु और कन्नड़ में भी देख सकते हैं.
संबंधित खबरें
आरजे मिट्टे की यह सीरीज दुनियाभर में बनी नंबर 1, IMDb पर मिली 9.5 रेटिंग
10 hrs ago'गर्लफ्रेंड्स तो रही होंगी', आम्रपाली दुबे ने निरहुआ की लव लाइफ पर की बात
15 hrs agoKoffee With Karan 9 में सलमान खान समेत गेस्ट बनेंगे ये 20 सितारे!
17 hrs agoBigg Boss 20: 'तेरे जैसे बहुत देखे...', काजी तौकीर से फिर भिड़े स्काउट
18 hrs ago'कॉफी विद करण' का आखिरी सीजन होगा बेहद खास, सलमान खान बनेंगे पहले मेहमान
1 day agoBigg Boss 20 में एंट्री करते ही एविक्ट हुए Nakul Dhull! जानें पूरा मामला
1 day agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट हुए ये 11 कंटेस्टेंट्स, देखें लिस्ट
1 day agoPrime Video पर दोस्ती की नई कहानी, 8 एपिसोड में दिखेगा ‘चार यार’ का सफर
2 days agoकौन हैं नकुल धुल? जिनकी 'बिग बॉस 20' में होगी वाइल्ड कार्ड एंट्री
2 days agoBigg Boss 20 में नहीं होगा एविक्शन, एक कंटेस्टेंट ने खोई लाइफलाइन
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines