OTT New Release: ओटीटी प्लेटफॉर्म पर हर हफ्ते क्राइम-थ्रिलर, कॉमेडी और सस्पेंस से जुड़ीं कई फिल्मों और वेब सीरीज को रिलीज किया जाता है। अब अगर आप मनोरंजन के लिए कुछ नए कॉन्टेंट को तलाश रहे हैं तो हम आपके लिए आने वाले दिनों में रिलीज होने वाली फिल्मों और वेब सीरीज की पूरी लिस्ट लेकर आए हैं। इस लिस्ट में साउथ के दो बड़े सुपरस्टार्स के नाम भी शामिल हैं। ये रिलीज नेटफ्लिक्स, प्राइम वीडियो से जियो हॉटस्टार तक के लिए हैं। यहां देखें पूरी लिस्ट…
ज्वेल थीफ: द हीस्ट बिगिन्स
बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान और जयदीप अहलावत की फिल्म ‘ज्वेल थीफ: द हीस्ट बिगिन्स’ पिछले काफी वक्त से चर्चा में बनी हुई है। अब ये फिल्म आपका मनोरंजन करने के लिए तैयार है। इस फिल्म को 25 अप्रैल को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम किया जाएगा।
अय्याना माने
कन्नड़ वेब सीरीज ‘अय्याना माने’ भी अपने दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए आ रही है। इस सीरीज की कहानी 90 के दशक पर बुनी गई है, जिसमें चिकमंगलूर की कहानी को दिखाया गया है। ये सीरीज जी5 पर 25 अप्रैल से स्ट्रीम होगी।
यह भी पढ़ें: Bigg Boss OTT 4 का इंजतार कर रहे फैंस के लिए बुरी खबर! जानें क्या है नया अपडेट
यू: सीजन 5
ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर पॉपुलर वेब सीरीज ‘यू’ का पांचवां सीजन रिलीज हो चुका है। इस सीरीज को आज गुरुवार, 24 अप्रैल को रिलीज किया गया है। सीरीज के किरदार ब्रोंटे के रूप में एक्टर मैडलिन ब्रूअर नजर आए हैं।
एल 2: एम्पुरान
साउथ सुपरस्टार मोहनलाल और पृथ्वीराज सुकुमारन की मच अवेटेड फिल्म ‘एल 2: एम्पुरान’ को जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम कर दिया गया है। ये फिल्म आज, 24 अप्रैल को मलयालम, तमिल, तेलुगु और कन्नड़ में रिलीज किया गया है। हिंदी भाषा में देखने के लिए आपको थोड़ा इंतजार करना होगा।
ब्रोमांस
14 फरवरी, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई मच अवेटेड मलयालम फिल्म ‘ब्रोमांस’ भी ओटीटी पर रिलीज होने के लिए तैयार है। इसे अगले महीने 1 मई को सोनी लिव पर स्ट्रीम किया जाएगा।
हैवक
‘द रेड’ फेम एक्टर गैरेथ इवांस की एक्शन फिल्म ‘हैवक’ भी ओटीटी पर स्ट्रीम होने के लिए तैयार है। इस फिल्म की कहानी क्रिसमस से पहले दो रात पर बेस्ड है, जिसमें एक डिटेक्टिव वॉकर अंडरवर्ल्ड में शामिल हो जाता है। ये फिल्म 25 अप्रैल को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम की जाएगी।
गुड बैड अग्ली
साउथ एक्टर अजित कुमार की फिल्म ‘गुड बैड अग्ली’ 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। अब इसकी ओटीटी रिलीज पर भी अपडेट आ गया है। ये फिल्म 8 मई, 2025 को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम की जा सकती है। हालांकि ऑफिशियल अनाउंसमेंट होना बाकी है।
संबंधित खबरें
कौन हैं नकुल धुल? जिनकी 'बिग बॉस 20' में होगी वाइल्ड कार्ड एंट्री
53 mins agoहिरासत से रिहा हुए इमरान खान, गर्लफ्रेंड संग पैदल लौटे घर; वीडियो वायरल
1 hr agoBigg Boss 20 में नहीं होगा एविक्शन, एक कंटेस्टेंट ने खोई लाइफलाइन
2 hrs ago'पिक्चर अभी बाकी है...', बैक इंजरी के बाद नुसरत भरूचा ने दिया हेल्थ अपडेट
3 hrs agoबॉलीवुड के 'शहंशाह' कैसे बने अमिताभ बच्चन? एक फिल्म ने बदली किस्मत
4 hrs agoLIVE: 'नई-नवेली' का 'द वर्ल्ड ऑफ मोहिनी' गाना हुआ रिलीज
5 hrs ago400 करोड़ के क्लब में शामिल हुई 'दृश्यम 3', 9वें दिन भी की ताबड़तोड़ कमाई
5 hrs agoइन 3 किस्सों में छिपा है अमिताभ बच्चन से 'बिग बी' बनने का राज
14 hrs agoसलमान खान ने लॉन्च किया YouTube चैनल, पहले वीडियो में खुद की लगाई क्लास?
18 hrs agoमदीना में मिस्टर फैजू ने किया निकाह, सामने आई दुल्हन की तस्वीर
20 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines