News24 हिंदी
न्यूज 24 डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।
Read More---विज्ञापन---
OTT New Release: बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार, रितेश देशमुख, अभिषेक बच्चन, नरगिस फाखरी, सोनम बाजवा और जैकलीन फर्नांडीस की कॉमेडी फ्रेंचाइजी फिल्म हाउसफुल 5 सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। इसके अलावा साउथ सुपरस्टार कमल हासन की ठग लाइफ भी रिलीज हो चुकी है। सिनेमाघरों के अलावा ओटीटी पर भी कई सारी फिल्में और वेब सीरीज दस्तक दे चुकी हैं, जो वीकेंड पर आपको एंटरटेन करने का कोई मौका नहीं छोड़ेंगी। आइए नजर डालते हैं कि इस वीकेंड आप कौन-कौन सी फिल्में और वेब सीरीज देख सकते हैं।
बॉलीवुड एक्टर राजकुमार राव और वामिका गब्बी की रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म भूल चूक माफ आज 6 जून को ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो पर दस्तक दे चुकी है। ये फिल्म 23 मई को रिलीज हुई थी और करीब दो हफ्ते बाद इसे ओटीटी पर देख सकेंगे।
View this post on Instagram---विज्ञापन---
ब्रिटिश कॉमेडी हॉरर फिल्म गेट अवे पिछले साल 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। अब ये फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम कर दी गई है। इस सीरीज की कहानी वेकेशन पर गई फैमिली और सीरियल किलर के इर्द-गिर्द घूमती है।
यह भी पढ़ें: Thug Life Box Office Collection: ‘ठग लाइफ’ का पहले ही दिन बजा डंका, कर डाली बंपर कमाई
बॉलीवुड एक्टर सनी देओल और रणदीप हुड्डा की फिल्म जाट अप्रैल, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। करीब दो महीने के इंतजार के बाद इस फिल्म को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम कर दिया गया है।
View this post on Instagram---विज्ञापन---
श्रिया पिलगांवकर, रागिनी द्विवेदी और काम्या अहलावत जैसे सितारों से सजी क्राइम-थ्रिलर वेब सीरीज छल कपट: द डिसेप्शन को ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 पर स्ट्रीम किया गया है। इस सीरीज में श्रेया ने एक पुलिस इंस्पेक्टर देविका का किरदार प्ले किया है।
कोरियन थ्रिलर वेब सीरीज मर्सी फॉर नन भी आज ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो चुकी है। इस सीरीज की कहानी एक ऐसे शख्स पर बुनी गई है, जो अपने भाई की मौत का बदला लेने के लिए दोबारा से जुर्म की दुनिया में एंट्री करता है।
View this post on Instagram---विज्ञापन---
न्यूज 24 पर पढ़ें एंटरटेनमेंट, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।