---विज्ञापन---

बॉलीवुड

O Romeo First Review: ‘बाप लेवल की फिल्म है’, ‘ओ रोमियो’ का आया फर्स्ट रिव्यू, जानिए कैसी है शाहिद-तृप्ति की केमिस्ट्री

O Romeo First Review: शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी फिल्म 'ओ रोमियो' की रिलीज को लेकर चर्चा में हैं. ऐसे में मूवी की रिलीज के कुछ घंटे पहले ही फर्स्ट रिव्यू भी सामने आ गया है. अगर आप इसे देखने का प्लान कर रहे हैं तो पहले रिव्यू जान लें.

Author Edited By : Rahul Yadav
Updated: Feb 13, 2026 08:19
O Romeo First Review
O Romeo First Review: 'ओ रोमियो' का आया फर्स्ट रिव्यू (File photo)

शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी इन दिनों रोमांटिक ड्रामा फिल्म ‘ओ रोमियो’ को लेकर चर्चा में हैं. फिल्म को वैलेंटाइन डे के मौके पर 13 फरवरी, यानी कि आज रिलीज किया जा रहा है. फैंस को शाहिद की इस मूवी का बेसब्री से इंतजार था. विशाल भारद्वाज द्वारा निर्देशित इस रोमांटिक एक्शन थ्रिल फिल्म की रिलीज से पहले ही फर्स्ट रिव्यू भी सामने आ गया है. अगर आप इसे देखने का प्लान कर रहे हैं तो पहले यहां पढ़ लें कि फिल्म के साथ ही शाहिद और तृप्ति की केमिस्ट्री कैसी है.

दरअसल, एक्टर से फिल्म क्रिटिक बने कुलदीप गढ़वी ने शाहिद कपूर की ‘ओ रोमियो’ का पहला रिव्यू शेयर किया है. उन्होंने एक्स अकाउंट से पोस्ट शेयर की और इसमें लिखा, ‘ओ रोमियो एक शानदार एक्शन-रोमांटिक थ्रिलर फिल्म है, जिसमें जबरदस्त ड्रामा और मजबूत इमोशनल डायलॉग्स हैं. ये दर्शकों पर एक छाप छोड़ती है.’ कुलदीप ने आगे डिटेल रिव्यू में लिखा, ‘ओ रोमियो एक दमदार और इंटेंस रोमांटिक एक्शन थ्रिलर फिल्म है, जो एकतरफा जुनून को इंटेंस क्राइम ड्रामा के साथ जोड़ती है.’

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: O Romeo पर चली सेंसर बोर्ड की कैंची, वॉयलेंट सीन्स काटे, एक शब्द को भी किया म्यूट, मिला ‘A’ सर्टिफिकेट

‘ओ रोमियो’ को मिले इतने स्टार

इतना ही नहीं, कुलदीप ने फिल्म के बारे में ये भी बताया कि विशाल भारद्वाज द्वारा निर्देशित और साजिद नाडियाडावाल द्वारा निर्मित इस फिल्म में रॉ इमोशन, स्केल और इंटेंसिटी दिखाती है. यही नहीं, गढ़वी ने शाहिद की एग्रेसिव और निडर परफॉर्मेंस की भी तारीफ की. उन्होंने तृप्ति को लेकर लिखा कि एक्ट्रेस ने कहानी को इमोशनल डेप्थ दी है. कुल मिलाकर कुलदीप ने फिल्म की काफी तारीफ की और अपील को बढ़ाया. साथ ही उन्होंने इस मूवी को 5 में से 4 स्टार भी दिए हैं.

---विज्ञापन---

‘ओ रोमियो’ का वन वर्ड रिव्यू

वहीं, कुलदीप ने फिल्म ‘ओ रोमियो’ का वन वर्ड रिव्यू भी किया. उन्होंने अपनी पोस्ट के अंत में लिखा, ‘बाप लेवल की फिल्म, एक पूरा मास और क्लास सिनेमैटिक एक्सपीरियंस’.

यह भी पढ़ें: थमने का नाम नहीं ले रही ‘बॉर्डर 2’, 21वें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर की जमकर कमाई

क्या है ‘ओ रोमियो’ की कहानी?

बहरहाल, अगर फिल्म ‘ओ रोमियो’ की कहानी के बारे में बात की जाए तो ये हुसैन जैदी की किताब माफिया क्वींस ऑफ मुंबई ‘ओ रोमियो’ से प्रेरित है. आपको बता दें कि विशाल भारद्वाज ने कमीने, हैदर और रंगून के बाद शाहिद कपूर के साथ चौथी बार हाथ मिलाया है. ऐसे में 9 साल बाद डायरेक्टर और एक्टर के री-यूनियन को लेकर फैंस काफी एक्साइटेड हैं. अब देखना होगा कि ये जोड़ी इस बार क्या करती है साथ ही देखना ये भी होगा कि ये लोगों की उम्मीदों पर खरा उतर पाती है या नहीं.

First published on: Feb 13, 2026 08:19 AM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.