---विज्ञापन---

हाथ म‍िलाने गई तो हार्द‍िक ने लगा ल‍िया गले, Live-in… फ‍िर शादी से पहले मां और अब जुदा होने की बातें

Natasa Stankovic-Hardik Pandya Love Story: हार्दिक पांड्या और नताशा स्टेनकोविक की केमिस्ट्री लोगों को बेहद पसंद आती है। कपल की लव स्टोरी भी बेहद कमाल की है। हालांकि इन दिनों दोनों अपने तलाक की खबरों को लेकर चर्चा में हैं।

---विज्ञापन---

Natasa Stankovic-Hardik Pandya Love Story: इस वक्त हार्दिक पांड्या और नताशा स्टेनकोविक का तलाक खबरों के बाजार में हॉट टॉपिक बना हुआ है। सोशल मीडिया पर भी कपल को लेकर कई तरह की बातें हो रही है। लोगों में इस जोड़ी की चर्चा थमने का नाम नहीं ले रही हैं। अब भई तलाक और अलग होने खबरें जब इस तरह से उड़ रही हैं कि क्या ही कहें? लेकिन इस कपल की लव स्टोरी बेहद कमाल की है। भले ही नताशा का नाम पहले कई लोगों के साथ जुड़ा हो, लेकिन हार्दिक के साथ एक्ट्रेस की लव स्टोरी बेहद कमाल की रही हैं।

2018 में पहली बार हुई थी मुलाकात

साल 2018 में पहली बार नताशा और हार्दिक की मुलाकात हुई थी। जी हां, साल 2018 में पहली बार एक नाइट क्लब में दोनों की मुलाकात हुई थी। जहां नताशा, हार्दिक को देखकर सोच रही थी कि आखिर वो कौन हैं और क्या है? इसके साथ ही वो जैसे ही उनसे हाथ मिलाने के लिए आगे बढ़ ही रही थी कि हार्दिक ने उन्हें गले लगा लिया था। ये अपने-आप में बेहद खास था क्योंकि हार्दिक पहली ही नजर में नताशा को दिल दे बैठे थे।

---विज्ञापन---

 

View this post on Instagram

 

A post shared by @natasastankovic__

---विज्ञापन---

अचानक कर ली थी सगाई

इसके बाद जब नताशा को हार्दिक की बर्थडे पार्टी में देखा गया और पहली बार कपल के रिलेशन में होने की खबरें उड़ी। हालांकि इसके बाद दोनों को अक्सर एक साथ देखा जाने लगा और जब दोनों ने एक-दूसरे के लिए पोस्ट करना शुरू किया तो लोगों की समझ में सब आ गया। इसके बाद साल 2020 में हार्दिक ने नताशा को प्रपोज कर दिया था और फिर दोनों ने अचानक से ही रिंग सेरेमनी की अनाउंसमेंट कर दी।

---विज्ञापन---

 

View this post on Instagram

 

A post shared by @natasastankovic__

---विज्ञापन---

साल 2020 में की कोर्ट मैरिज

फिर दोनों लिव-इन में रहने लगे और कपल ने अचानक से ही अपने बच्चे की अनाउंसमेंट भी कर दी। जी हां, साल 2020 में कपल ने अपने बेटे अगस्त्य का वेलकम किया था। हालांकि तब कपल ने कोर्ट मैरिज कर ली थी और कोर्ट मैरिज के दो महीने बाद ही फैंस को ये गुड न्यूज मिल गई थी। इसके बाद कपल ने बीते साल यानी 2023 में क्रिश्चियन और हिंदू रीति-रिवाजों से राजस्थान के उदयपुर में शादी की थी।

---विज्ञापन---

 

View this post on Instagram

 

A post shared by @natasastankovic__

---विज्ञापन---

जोरों पर हैं तलाक की खबरें

ये शादी बहुत ही ग्रैंड थी। जब हार्दिक और नताशा ने शादी की थी, तो इंटरनेट पर कपल की शादी की फोटोज ने खूब लाइमलाइट चुराई थी। हालांकि अब कपल के अलग होने की खबरों से फैंस मायूस हैं, लेकिन अभी तक ये ऑफिशियल नहीं हुआ है। इसलिए फैंस उम्मीद कर रहे हैं कि ये खबरें महज अफवाहें ही निकले।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें- Daljeet Kaur नहीं सह पा रहीं पति से अलग होने का गम! बार-बार सौतन से कर रहीं सवाल

First published on: May 27, 2024 01:58 PM

End of Article

About the Author

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola