बिग बॉस 17 के विनर और स्टैंड-अप कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी (Munawar Faruqui) की पॉपुलैरिटी इतनी ज्यादा है, कि वह जहां भी जाते हैं उन्हें देखने के लिए फैंस की लाइन लग जाती है। कुछ ऐसा ही देखने को मिला जब मुनव्वर रमजान के एक इवेंट में पहुंचे। यहां उनसे मिलने के लिए फैंस की भीड़ एकत्रित हो गई। इस बीच कॉमेडियन का एक जवाब उन्हें सुर्खियों में ले आया है।
दरअसल, इवेंट के दौरान जब उनसे राजनीति में एंट्री लेने के लिए सवाल पूछा गया तो मुनव्वर ने काफी कन्फ्यूज करने वाला जवाब दिया। इसके बाद से चर्चा होने लगी है कि क्या सच में वह चुनावी मैदान में उतर सकते हैं? जाहिर है कि एक्ट्रेस कंगना रनौत को भाजपा ने हिमाचल प्रदेश की मंडी लोकसभा सीट से उम्मीदवार बनाया है।
यह भी पढ़ें: कौन हैं Saanand Verma? जो हुए थे यौन उत्पीड़न का शिकार, खुद बताया उस खौफनाक घटना का सच
राजनीति में एंट्री लेंगे कॉमेडियन?
बता दें कि मुनव्वर फारूकी जब बिग बॉस में आए थे, तो उन्हें दर्शकों का बेशुमार प्यार मिला। कॉमेडियन घर के अंदर जिस तरह से अपना स्टैंड लेते थे और उनका सपोर्टिंग नेचर देखने को मिला उसके बाद से उनके फैंस भी चाहेंगे कि वह राजनीति में एंट्री लें। रमजान के इवेंट के दौरान जब राजनीति से जुड़ा सवाल मुनव्वर से पूछा गया तो उन्होंने गोलमोल सा जवाब दिया।
क्या कहा मुनव्वर फारूकी ने?
सेलिब्रिटी इंस्टा पेज पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें मुनव्वर फारूकी से पूछा गया कि क्या उन्हें पॉलिटिकल पार्टीज की तरफ से ऑफर आ रहे हैं? इस सवाल का जवाब देते हुए कॉमेडियन ने कहा, ‘ये जगह सही नहीं है इन सब बातों की चर्चा करने के लिए।’ जब उनसे पूछा गया कि क्या उनका पॉलिटिक्स में आने का प्लान है? इस पर जवाब देते हुए मुनव्वर ने कहा, ‘नहीं मैं बिल्कुल इंटरेस्ट नहीं हूं।’ बता दें कि मुनव्वर फारूकी को लेकर चर्चा है कि जल्द ही वह रोहित शेट्टी के शो खतरों के खिलाड़ी में एंट्री ले सकते हैं।
संबंधित खबरें
सलमान खान ने लॉन्च किया YouTube चैनल, पहले वीडियो में खुद की लगाई क्लास?
21 mins agoमदीना में मिस्टर फैजू ने किया निकाह, सामने आई दुल्हन की तस्वीर
1 hr agoथिएटर्स के बाद OTT पर बदलेगी नानी की ‘द पैराडाइज’ की कहानी?
2 hrs agoअमिताभ बच्चन को कोर्ट ने क्यों किया तलब? 2022 के केस से जुड़ा है मामला
3 hrs agoकरीना की F1 स्टार लैंडो नॉरिस से मजेदार बातचीत वायरल, पति का किया जिक्र
4 hrs agoग्रैमी अवॉर्ड्स में बजेगा ‘धुरंधर 2’ का डंका? 9 कैटेगरी में सबमिट हुए गाने
5 hrs ago400 करोड़ पार हुई अजय देवगन की 'दृश्यम 3', जानें 'हनुमान अंश' की कमाई
6 hrs agoरातों की नींद उड़ा देगी 8 एपिसोड वाली ये हॉरर सीरीज, आपने देखी?
21 hrs agoमर्डर, रहस्य और सस्पेंस से भरी है 10 एपिसोड की ये सीरीज, आपने देखी?
23 hrs agoनाना की ये 4 फिल्में रहेंगी यादगार, आखिरी बार दिखेगा अभिनय का जादू
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines