Miss Universe 2023 में भारत को रिप्रिजेंट करेंगी Shweta Sharda, जानें कौन हैं 23 साल की ये हसीना?

Miss Universe 2023: 72वें मिस यूनिवर्स 2023 पेजेंट में इंडिया की ओर से ‘श्वेता शारदा’ इवेंट का हिस्सा बनेंगी।

Shweta Sharda Miss diva universe

Instagram

Miss Universe 2023: ‘मिस यूनिवर्स’ एक ऐसा इवेंट है, जिसका हर किसी को बेसब्री से इंतजार रहता है। इस बार यानी 72वें मिस यूनिवर्स 2023 का आयोजन 18 नवंबर को अल सेल्वाडोर में आयोजित किया जाएगा।

विज्ञापन

इस इवेंट में एक-दो नहीं बल्कि 90 हसीनाएं अपने-अपने देश को रिप्रिजेंट करेंगी। हर बार की तरह इस बार भी ‘मिस यूनिवर्स 2023’ की विजेता का हर किसी को इंतजार हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

Miss Universe 2023 में भारत को रिप्रिजेंट करेंगी Shweta Sharda

वहीं, अगर भारत की बात करें तो इस बार यानी 72वें मिस यूनिवर्स 2023 पेजेंट में इंडिया की ओर से 23 साल की ‘श्वेता शारदा’ क्राउन पर अपनी दावेदारी को मजबूत करने के लिए इवेंट का हिस्सा बनेंगी। ऐसे में हर कोई ये जानना चाहता है कि आखिर ‘श्वेता शारदा’ कौन हैं? आइए जानते हैं इनके बारे में…

विज्ञापन

कौन हैं Shweta Sharda?

आजकल एक ऐसा नाम चर्चा का विषय बना हुआ है, जिसके बारे में हर कोई जानना चाहता है। वो नाम कोई और नहीं बल्कि 72वें मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व कर रही ‘मिस दिवा यूनिवर्स श्वेता शारदा’ का है। श्वेता शारदा का जन्म 24 मई 2000 को चंडीगढ़ में हुआ था और वो 23 साल की है। बता दें कि श्वेता को उनकी मां (सिंगल मदर) ने ही बड़ा किया है और वो महज 16 साल की उम्र में ही मुंबई भी गई थी।

विज्ञापन

कई डांस रियलिटी शोज का हिस्सा रह चुकी हैं ‘श्वेता शारदा’ 

इतनी छोटी-सी उम्र में मायानगरी में जाना बड़ी बात है। श्वेता बेहद कमाल की डांसर है और उन्होंने शुरू से ही कमाल का डांस भी किया है। इतना ही नहीं बल्कि अपने इस हुनर को दिखाने के लिए उन्होंने कई डांस रियलिटी शोज में भी अपना जलवा दिखाया है। इस लिस्ट में डांस दीवाने, डांस प्लस और डांस इंडिया डांस जैसे जाने-माने शो शामिल हैं। इसके साथ ही उन्होंने झलक दिखला जा में बतौर डांस कोरियोग्राफर भी काम किया है। वहीं, श्वेता ने IGNOU दिल्ली से अपना ग्रेजुएशन किया है। आज के समय में इंस्टाग्राम पर उनके 513K फॉलोअर्स हैं।

विज्ञापन

श्वेता की फेवरेट चीजें- रिपोर्ट्स

वहीं, अगर श्वेता के फेवरेट कलर की बात करें तो रिपोर्टस के मुताबिक उनका पसंदीदा कलर लाल, काला और सफेद है। इसके साथ ही उन्हें खाने में चॉकलेट केक, सैंडविच, पास्ता, पिज्जा, आइसक्रीम पसंद है। वहीं, अगर उनके फेवरेट एक्टर की बात करें तो उन्हें रणवीर सिंह, सिद्धार्थ मल्होत्रा, सलमान खान और अक्षय कुमार बेहद पसंद है। वहीं, एक्ट्रेसेस में श्वेता को दीपिका पादुकोण, कियारा आडवाणी, आलिया भट्ट और जान्हवी कपूर पसंद है। साथ ही उन्हें गोवा, लद्दाख, राजस्थान, शिमला, मनाली और दुबई भी घूमने के लिए पसंद है। वहीं, श्वेता को डांसिग, जिमिंग, घूमना और शॉपिंग करना पसंद है।

विज्ञापन

अल सेल्वाडोर में होगा मिस यूनिवर्स 2023 का आयोजन

बता दें कि इस बार 18 नवंबर को मिस यूनिवर्स 2023 का आयोजन होगा। ये इवेंट इस बार अल सेल्वाडोर में किया जाएगा। मिस यूनिवर्स कॉम्टीशन का आयोजन अल सेल्वाडोर की राजधानी सैन सेल्वाडोर के जोस एडोल्फ़ो पिनेडा एरिना में हो रहा है इस इवेंट में दुनियाभर के 90 देशों की हसीनाएं अपना जलवा दिखाएंगी।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ