मराठी एक्ट्रेस मधु कांबीकर का आज यानी 12 अक्तूबर को 73 साल की उम्र में निधन हो गया है. उन्होंने अपने फिल्मी करियर में कई स्टेज शोज भी किए हैं. एक्ट्रेस ने लावणी में एक अलग ही पहचान बनाई है. एक्ट्रेस के निधन से फिल्म मराठी फिल्म इंडस्ट्री काफी बड़ा झटका लगा है.
मधु कांबीकर ने अपने अभिनय से दर्शकों के दिलों में एक लग ही पहचान बनाई थी. उन्होंने रंगमंच और लावणी में भी अपना जलवा बिखेरा है. लेकिन अब मधु हमारे बीच नहीं रही है, उनका 73 साल की उम्र में पुणे में निधन हुआ है. हाल ही में बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार पुणे में किया गया था. एक्ट्रेस के निधन की खबर आते ही लोग उन्हें सोशल मीडिया पर श्रद्धांजली देते हुए नजर आ रहे हैं.
फिल्मों में नाना पाटेकर की मां निभाया था रोल
मधु कांबीकर मराठी सिनेमा का एक जाना माना नाम रही हैं, उन्होंने फिल्मों के साथ-साथ लावणी डांस में भी एक अलग ही पहचान बनाई है. एक्ट्रेस में मराठी फिल्मों में मां और सास का काफी किरदार निभाया है. इतना ही नहीं एक्ट्रेस ने बॉलीवुड के दिग्गज दिवंगत एक्टर नाना पाटेकर की मां का भी किरदार निभाया है. बता दें कि मधु की उम्र नाना पाटेकर से 2 साल कम रही है.
आपको बता दें कि मराठी एक्ट्रेस मधु कांबीकर ने बॉलीवुड एक्टर गोविंदा और दिव्या भारती के साथ ‘शोला और शबनम’ में भी काम किया है. वहीं एक्ट्रेस ने फिल्म ‘हम दोनों’ और ‘यशवंत’ में दिवंगत एक्टर नाना पाटेकर की मां का किरदार निभाया था.
सीएम देवेंद्र फडणवीस ने किया एक्स पर पोस्ट
मराठी अभिनेत्री मधु कांबीकर को लेकर महाराष्ट्र सीएम देवेंद्र फडणवीस ने एक्स पर पोस्ट शेयर किया है. उन्होंने पोस्ट मे लिखा, ‘मधु कांबीकर जी के निधन की खबर बेहद दुखद है, उन्होंने फिल्मों, लोक-नाट्य, कमर्शियल थिएटर और टीवी सीरियल्स में कई अहम भूमिकाएं निभाई थीं. उन्होंने ‘हेच माझं माहेर’, ‘रघुमैना’, ‘एक होता विदूषक’ और ‘झपाटलेला’ जैसी फिल्मों में उनके किरदार लोगों को काफी पसंद आया था. अभिनेत्री की यादों में हमेशा बसे रहेंगी’. उन्होंने पोस्ट में आगे लिखा, ‘मैं उन्हें अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करता हूँ। हम उनके परिवार और प्रशंसकों के दुख में शामिल हैं’
संबंधित खबरें
'रामायण' कितनी भाषाओं में होगी रिलीज? एडवांस बुकिंग पर आया अपडेट
1 hr agoBigg Boss 20 में एंट्री करते ही एविक्ट हुए Nakul Dhull! जानें पूरा मामला
3 hrs agoकिसकी वजह से नाना पाटेकर ने बॉलीवुड में की थी एंट्री? खुद किया था खुलासा
3 hrs agoनाना पाटेकर के निधन के बाद तनुश्री दत्ता ने फिर दिया विवादित बयान
4 hrs agoहुमा कुरैशी ने प्रदर्शनकारियों का किया सपोर्ट, तो साकिब सलीम को मिली नफरत
6 hrs ago'तुमसे रिप्लेस कर देती हूं...', फराह खान ने की साइरस ब्रोचा की बोलती बंद
7 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट हुए ये 11 कंटेस्टेंट्स, देखें लिस्ट
8 hrs agoDrishyam 3 की कमाई में देर रात आया तगड़ा उछाल, 10वें दिन भी जमाई धाक
9 hrs agoअजय की ‘दृश्यम 3’ का जलवा, ‘हनुमान अंश’ को छोड़ा पीछे; कमाए इतने करोड़
18 hrs agoरहस्य, रोमांच और कॉमेडी का जबरदस्त तड़का, OTT पर दस्तक देने आ रही 'धूमकेतु'
20 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines