Lisa Ray: कैंसर को मात देकर इस अभिनेत्री ने बॉलीवुड में कमाया नाम, जानें एक्ट्रेस के संघर्ष की कहानी
Edited By Nancy Tomar

Lisa Ray
Edited By Nancy Tomar

Lisa Ray
Lisa Ray: लीजा ने मॉडलिंग से बहुत छोटी उम्र में अपने करियर की शुरुआत कर दी थी। महज 16 साल में उन्होंने इस इंडस्ट्री में अपने कदम रख दिए थे।
साल 1996 में वह पहली बार नुसरत फतेह अली खान के ‘आफरीन-आफरीन’ गाने में नजर आईं। इसके बाद उन्होंने पीछे मुड़कर कभी नहीं देखा।
साथ ही उन्होंने अपना एक्टिंग डेब्यू तमिल फिल्म ‘नेताजी’ से किया। साल 2001 उनके करियर के लिहाज से काफी खास रहा। इस साल उन्होंने फिल्म ‘कसूर’ से बॉलीवुड में कदम रखा। फिल्म में उनके अपोजिट आफताब शिवदासानी थे।
गानों के साथ इस फिल्म में लीजा की एक्टिंग भी लोगों को काफी पसंद आई। इसके बाद वह साल 2004 में आई फिल्म ‘वॉटर’ की वजह से काफी चर्चा में रहीं। दीपा मेहता की यह फिल्म ऑस्कर के लिए भी नॉमिनेट हुई थी।
लीजा की निजी जिंदगी के बारे में बात करें तो यह काफी उतार चढ़ाव से गुजरी है। साल 2009 में उन्होंने मल्टीपल मायलोमा नाम के कैंसर के बारे में पता चला। आमतौर इस तरह की घातक बीमारी के बारे में जानकर लोग हौसला खो देते हैं, लेकिन अभिनेत्री ने हार नहीं मानी। मल्टीपल मायलोमा एक प्रकार का ब्लड कैंसर होता है।
साल 2010 में उन्होंने स्टेम सेल ट्रांसप्लांट कराकर इस खतरनाक बीमारी से निजात पा ली। कैंसर से उबरने के बाद लीजा कई हिंदी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। साल 2015 में रिलीज हुई फिल्म ‘इश्क फॉरएवर’ से उन्होंने बॉलीवुड में वापसी की थी। इसके बाद वह ‘वीरप्पन’ जैसी फिल्म में भी अहम किरदार निभाती नजर आईं।
कैंसर से जंग जीतने के बाद लिजा इस समय खुशहाल जिंदगी बिता रही हैं। उनकी दो जुड़वा बेटियां भी हैं, जिनके नाम सूफी और सोलेल है। उन्होंने सरोगेसी से दोनों बच्चों को जन्म दिया है। इस बात का खुलासा एक्ट्रेस ने खुद एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए किया था।
साथ ही उन्होंने बताया था कि मां बनने के बाद वह अपनी खुशियां शब्दों में बयां नहीं कर सकती। बता दें कि लीजा सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा एक्टिव रहती हैं। अक्सर वह बच्चों के साथ अपने फोटोज इंस्टाग्राम पर पोस्ट करती रहती हैं।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: