नहीं रहे नेशनल अवॉर्ड जीतने वाले फिल्ममेकर, कौन थे कुमार साहनी?

Kumar Shahani Passes Away: मशहूर डायरेक्टर कुमार शाहनी का निधन हो गया है। शाहनी के निधन से पूरी इंडस्ट्री में शोक की लहर है। अपनी मेहनत के दम पर इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बनाने वाले कुमार को हर कोई याद कर रहा है।

Kumar Shahani

Kumar Shahani, image credit-News24

Kumar Shahani Passes Away: फिल्म इंडस्ट्री से दुखद खबरें आनी बंद नहीं हो रही है। हाल ही में सुहानी भटनागर, एक्टर ऋतुराज सिंह का निधन हुआ है। इसके बाद अमीन सयानी ने दुनिया छोड़ी और अब मशहूर डायरेक्टर कुमार शाहनी ने भी दुनिया को अलविदा कह दिया है। कुमार ने 83 साल की उम्र में आखिरी सांस ली है। शाहनी के निधन से इंडस्ट्री में एक बार फिर से मातम-सा पसर गया है और हर कोई उनके निधन पर शोक जाहिर कर रहा है।

विज्ञापन

कौन थे कुमार शाहनी?

मशहूर डायरेक्टर कुमार शाहनी का सिनेमा में बेहद अहम योगदान रहा है। फिल्म इंडस्ट्री को कुमार ने ‘माया दर्पण’ और ‘तरंग’ जैसी फिल्में दी है। बता दें कि शाहनी महज एक डायरेक्टर ही नहीं बल्कि एक एजुकेटर और राइटर भी रहे। कुमार ने ‘द शॉक ऑफ डिजायर एंड अदर एसेज’ जैसी किताबें लिखीं है। अपने करियर में कुमार ने ना सिर्फ बेहतर फिल्मों का निर्माण किया बल्कि अपनी मेहनत के लिए नेशनल अवॉर्ड भी जीता। लोगों को उनकी फिल्में बेहद पसंद आती थी। दर्शक उनकी फिल्मों के दीवाने थे।

विज्ञापन

विज्ञापन

नेशनल फिल्म अवॉर्ड जीता

कुमार शाहनी एक शानदार डायरेक्टर थे। उन्होंने फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (FTII) पुणे से अपनी पढ़ाई की है। पढ़ाई के दौरान भी वो हमेशा अपनी टीचर्स के फेवरेट रहते थे। फिल्म ‘माया दर्पण’ के लिए कुमार ने बेस्ट फीचर फिल्म की कैटेगरी में नेशनल फिल्म अवॉर्ड अपने नाम किया था। इसके अलावा भी उन्होंने कई बेस्ट फिल्में दी है। नेशनल अवॉर्ड के अलावा भी कुमार ने 3 फिल्मफेयर अवॉर्ड अपने नाम किए हैं। बता दें कि साल 2004 में कुमार ने फिल्में छोड़ दी थी और इसके बाद उन्होंने लिखना और पढ़ना शुरू कर दिया था।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ