Merry Christmas First Poster Out: कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) और विजय सेतुपति (Vijay Sethupathi) की अपकमिंग फिल्म ‘मेरी क्रिसमस’ (Merry Christmas) जल्द ही सिनेमाघरों में धूम मचाने वाली है। ये साल 2023 की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक है।
इसको लेकर मेकर्स के साथ फैंस भी काफी एक्साइटेड हैं। स्क्रीन पर पहली बार कैटरीना और सेतुपति को एक साथ देखा जाएगा। वहीं मेकर्स ने क्रिसमस के ठीक एक दिन पहले इसका फस्ट पोस्टर शेयर कर दिया है।
यहां देखें पोस्टर
कैटरीना कैफ ने अपने इंस्टाग्राम अंकाउट पर फिल्म के पहले पोस्ट को शेयर कर फैंस को इसकी पहली झलक दिखाई है। पोस्टर के साथ उन्होंने कैप्शन दिया- ‘हम इस क्रिसमस पर फिल्म रिलीज करना चाहते थे…लेकिन इसमें एक ‘TWIST’ है। जल्द ही सिनेमाघरों में मिलेंगे! #MerryChristmas।’
पोस्टर में शराब के दो टूटे हुए गिलास दिखाई दे रहे हैं, जो शायद कैटरीना और विजय सेतुपति के हाथ में हैं, जिनमें से रेड वाइन छलक रही है। पोस्टर से पता चलता है कि फिल्म ‘इन थिएटर्स 2023’ हिंदी और तमिल में रिलीज होगी। हालांकि फिल्म कब रिलीज होगी इसकी अभी कोई जानकारी नहीं है।
फैंस का रिएक्शन
वहीं पोस्टर के सामने आते ही फैंस भी इसपर अपनी-अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- ‘इसके लिए बहुत उत्साहित हैं!।’ दूसरे ने कमेंट किया- ‘इस ट्विस्ट का इंतजार है मैम, बहुत उत्साहित हूं।’ एक अन्य ने कहा- ‘यह आपकी सबसे अच्छी फिल्म होगी, मैं बस इतना जानता हूं।’
मेरी क्रिसमस की कहानी
मेरी क्रिसमस एक क्राइम थ्रिलर फिल्म है जो एक खास दिन के इर्द-गिर्द घूमती है जो कैटरीना और विजय की दुनिया को उलट कर रख देती है। फिल्म में कैटरीना कैटरीना कैफ और विजय सेतुपति मुख्य भूमिका में होंगे। इनके अलावा विनय पाठक, संजय कपूर, टीनू आनंद, प्रतिमा काजमी, शनमुगराजन, केविन जय बाबू और राधिका सरथकुमार भी फिल्म में नजर आएंगे।
एक्ट्रेस का वर्क फ्रंट
कैटरीना कैफ के वर्क फ्रंट पर बात करें तो उनको आखिरी बार ‘फोन भूत’ में देखा गया था। पिंकविला के अनुसार, ‘फोन भूत’ के बाद एक्ट्रेस को विजय के साथ श्रीराम राघवन की ‘मेरी क्रिसमस’ में देखा जाएगा।
संबंधित खबरें
Breaking Bad के स्टार RJ Mitte का 34 की उम्र में हुआ निधन
1 hr agoLIVE: यामी गौतम 'नई-नवेली' के गाने लॉन्च के लिए जाएंगी राम मंदिर
1 hr ago11वें दिन 'दृश्यम 3' की कमाई में आई गिरावट, फिर भी किया ताबड़तोड़ कलेक्शन
1 hr agoनुसरत भरूचा ने अस्पताल से दिया हेल्थ अपडेट, सर्जरी के बाद शेयर किया वीडियो
9 hrs ago'कॉफी विद करण' का आखिरी सीजन होगा बेहद खास, सलमान खान बनेंगे पहले मेहमान
11 hrs agoदिलजीत दोसांझ ने बदली दिल्ली कॉन्सर्ट की डेट, जानें अब कब करेंगे परफॉर्म
11 hrs agoNetflix पर परिणीति चोपड़ा की क्राइम-थ्रिलर 'रिपोर्टिंग लाइव' ने जमाया कब्जा
13 hrs ago‘जेलर 2’ हिंदी में नहीं होगी रिलीज? अफवाहों पर फिल्ममेकर्स ने तोड़ी चुप्पी
14 hrs agoअभिनेत्री मधु काम्बिकर का हुआ निधन, 73 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
17 hrs ago'रामायण' कितनी भाषाओं में होगी रिलीज? एडवांस बुकिंग पर आया अपडेट
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines