Kashmera Shah की अब कैसी है हालत? पति Krushna Abhishek ने दिया अपडेट

Kashmera Shah Health Update: एक्ट्रेस कश्मीरा शाह का कुछ दिन पहले अमेरिका में एक्सीडेंट हो गया था, जिसके बाद फैंस टेंशन में आ गए थे। वहीं, अब उनके पति ने कश्मीरा का हेल्थ अपडेट शेयर किया है। आइए जानते हैं कि अब कैसी है कश्मीरा?

Kashmera Shah & Krushna Abhishek

Kashmera Shah & Krushna Abhishek

Kashmera Shah Health Update: कुछ ही दिनों पहले एक्ट्रेस कश्मीरा शाह का एक्सीडेंट हो गया था। दरअसल, कश्मीरा अमेरिका में छुट्टियां मनाने गई थीं और इस दौरान वो भयानक हादसे का शिकार हो गईं। इसकी जानकारी सोशल मीडिया पर मिली थी, जिसके बाद कश्मीरा के फैंस बेहद परेशान हो गए थे। हालांकि, उनके पति कृष्णा अभिषेक ने उनकी हेल्थ के बारे में जानकारी दी थी। इन बातों को कई दिन हो चुके हैं और अब फिर से कश्मीरा का हेल्थ अपडेट सामने आया है। आइए जानते हैं कि अब उनकी हालत कैसी है?

विज्ञापन

अब कैसी है कश्मीरा शाह?

एक्ट्रेस कश्मीरा शाह के पति कृष्णा अभिषेक ने अब एक बार फिर से अपनी पत्नी की सेहत की जानकारी देते हुए बताया है कि अब कश्मीरा पहले से ठीक हैं। इस बारे में बात करते हुए उन्होंने बताया कि ये एक्सीडेंट कैसे हुआ था? कृष्णा ने कहा कि जब वो पाम स्प्रिंग्स में थी, तो वह सड़क पर एक कांच के शीशे से टकरा गई थीं, वो लॉस एंजिल्स में नहीं थी तो इसलिए वह ज्यादा टेंशन में आ गई थी।

विज्ञापन

उस एरिया में इंडियंस भी ज्यादा नहीं थे

कृष्णा ने आगे कहा कि उसको ज्यादा टेंशन इसलिए भी हुई थी क्योंकि वो वहां पर लोगों को नहीं जानती थी। इतना ही नहीं बल्कि उस एरिया में इंडियंस भी ज्यादा नहीं थे। उन्होंने बताया कि टूटा हुआ कांच उसकी नाक में घुस गया था और बहुत सारा खून बहने लगा था और बड़ी सूजन हो गई, लेकिन उसे अस्पताल ले जाया गया और उसका ध्यान रखा गया।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Kashmera Shah (@kashmera1)

विज्ञापन

कश्मीरा ने शेयर किया था पोस्ट

कृष्णा ने आगे बात करते हुए बताया कि कश्मीरा सबसे मजबूत महिलाओं में से एक है, जिसे मैंने कभी देखा है। वह अपना और परिवार का अच्छे से ख्याल रखती हैं। हादसा और भी बुरा हो सकता था, लेकिन वह बच गईं और अब वो बिल्कुल ठीक हैं और दो से तीन हफ्ते में भारत लौट आएंगी। बता दें कि कश्मीरा ने भी इंस्टाग्राम पर इस हादसे के बारे में फैंस को अपडेट दिया था।

यूजर्स ने भी किया था रिएक्ट

उन्होंने एक पोस्ट शेयर किया था और लिखा था कि मुझे बचाने के लिए भगवान का शुक्रिया, इतना अजीब हादसा. कुछ बड़ा होने वाला था… छोटे मैं निकल गया। उम्मीद है कि कोई घाव नहीं होगा, हर दिन एक-एक पल को जियो। आज मुझे अपने परिवार की बहुत याद आ रही है। वहीं, उनके इस पोस्ट पर यूजर्स ने भर-भरकर कमेंट्स किए थे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ