Sonyaa Ayoddhya Marriage: पॉपुलर टीवी एक्ट्रेस सोन्या अयोध्या को लेकर एक शॉकिंग खबर सामने आ रही है। एक्ट्रेस की पर्सनल लाइफ में भूचाल आ गया है। ‘कसौटी जिंदगी की 2’ (Kasautii Zindagii Kay 2), ‘शक्ति: अस्तित्व के एहसास की’ (Shakti: Astitva Ke Ehsaas Ki) और ‘नजर’ (Nazar) जैसे शोज का हिस्सा रही सोन्या अयोध्या की शादी अब मुश्किल दौर से गुजर रही है। कहा जा रहा है कि एक्ट्रेस और उनके पति हर्ष सिमोर (Harsh Samorre) के बीच तनाव चल रहा है।
खतरे में है सोन्या अयोध्या की शादी?
आपको बता दें, एक्ट्रेस सोन्या अयोध्या ने 12 दिसंबर साल 2019 में बॉयफ्रेंड हर्ष सिमोर संग ग्रैंड वेडिंग की थी। कपल ने डेस्टिनेशन वेडिंग की थी और इन दोनों के बीच काफी प्यार था। यहां तक की शादी के बाद पहली वेडिंग एनिवर्सरी पर भी एक्ट्रेस ने एक प्यार भरा पोस्ट शेयर किया था। लेकिन अब मीडिया रिपोर्ट्स का दावा है कि सोन्या अयोध्या और हर्ष सिमोर की शादी टूटने वाली है। इस बात का सबूत सोशल मीडिया पर आपको खुद ही देखने को मिल जाएगा।
शादी की तस्वीरें कर दी डिलीट?
दरअसल, अब एक्ट्रेस के इंस्टाग्राम हैंडल पर उनकी शादी की तस्वीरें नजर नहीं आ रही हैं। न ही उनका अपने पति के साथ कोई भी पोस्ट अब दिखाई दे रहा है। ऐसा लग रहा है जैसे सोन्या अयोध्या ने पति हर्ष सिमोर संग जो भी फोटोज शेयर की थीं वो या तो डिलीट कर दी हैं या फिर उन्हें हाईड कर दिया है। इसके अलावा एक और चीज है जो फैंस से मन में सवाल पैदा कर सकती है। शादी की फोटोज हटाने के अलावा अब कपल ने एक-दूसरे को अनफॉलो भी कर दिया है।
यह भी पढ़ें: Kushal Tandon ने कबूला Shivangi Joshi के लिए प्यार? बोले- ‘शादी का मां से नहीं हो रहा इंतजार’
क्रिप्टिक पोस्ट से मची हलचल
एक्ट्रेस ने हाल ही में एक ऐसा पोस्ट शेयर किया था जिससे उनके तनाव में होने का अंदाजा लगाया जा सकता है। एक्ट्रेस ने एक नोट शेयर किया था। जिसमें लिखा था, ‘अपने दुख को गले लगाओ। अपने दुखों को स्वीकार करने से ही हम बैलेंस, हीलिंग और सच्ची ग्रोथ पाते हैं। हर इमोशन का अपना उद्देश्य होता है- इसे अपने बारे में गहरी समझ पाने के लिए मार्गदर्शन करने दें।’ अब एक्ट्रेस का ये पोस्ट इशारा कर रहा है कि कुछ तो गड़बड़ चल रही है। हालांकि, अभी तक एक्ट्रेस सोन्या अयोध्या ने इस मामले पर कोई बयान नहीं दिया है।
संबंधित खबरें
Breaking Bad के स्टार RJ Mitte का 34 की उम्र में हुआ निधन
12 mins agoLIVE: यामी गौतम 'नई-नवेली' के गाने लॉन्च के लिए जाएंगी राम मंदिर
44 mins ago11वें दिन 'दृश्यम 3' की कमाई में आई गिरावट, फिर भी किया ताबड़तोड़ कलेक्शन
1 hr agoनुसरत भरूचा ने अस्पताल से दिया हेल्थ अपडेट, सर्जरी के बाद शेयर किया वीडियो
9 hrs ago'कॉफी विद करण' का आखिरी सीजन होगा बेहद खास, सलमान खान बनेंगे पहले मेहमान
10 hrs agoदिलजीत दोसांझ ने बदली दिल्ली कॉन्सर्ट की डेट, जानें अब कब करेंगे परफॉर्म
10 hrs agoNetflix पर परिणीति चोपड़ा की क्राइम-थ्रिलर 'रिपोर्टिंग लाइव' ने जमाया कब्जा
13 hrs ago‘जेलर 2’ हिंदी में नहीं होगी रिलीज? अफवाहों पर फिल्ममेकर्स ने तोड़ी चुप्पी
14 hrs agoअभिनेत्री मधु काम्बिकर का हुआ निधन, 73 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
16 hrs ago'रामायण' कितनी भाषाओं में होगी रिलीज? एडवांस बुकिंग पर आया अपडेट
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines