Nikhil Siddhartha Baby Boy: बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) और विराट कोहली (Virat Kohli) के घर बीते दिनों ही बेटे का जन्म हुआ है। इस खबर के बाद से फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं रहा है। इस बीच एक और एक्टर के घर किलकारी गूंजी है। यह एक्टर कोई और नहीं बल्कि ‘कार्तिकेय’ फेम निखिल सिद्धार्थ (Nikhil Siddhartha) हैं। एक्टर की पत्नी डॉक्टर पल्लवी वर्मा ने अपने पहले बच्चे को जन्म दिया है। निखिल सिद्धार्थ की टीम ने इस गुड न्यूज को शेयर करते हुए बताया कि कपल के घर बेटे का आगमन हुआ है।
बेबी बॉय के साथ शेयर की तस्वीर
आपको बता दें कि एक्टर निखिल सिद्धार्थ की टीम ने बेबी बॉय को गोद में लिए एक्टर की तस्वीर शेयर की है। तस्वीर में निखिल अपने न्यू बॉर्न बेटे के माथे को चूमते हुए दिख रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, निखिल सिद्धार्थ की पत्नी पल्लवी वर्मा ने बुधवार को हैदराबाद के एक प्राइवेट अस्पताल में बेटे को जन्म दिया है। इस खबर को शेयर करने के साथ ही एक्टर की टीम ने बच्चे का हेल्थ अपडेट भी शेयर किया है।
https://twitter.com/Believer2202/status/1760223644846854589?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1760223644846854589%7Ctwgr%5E00821b3881e5a3074996ca87df92ccc50309b365%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fzeenews.india.com%2Fhindi%2Fentertainment%2Fbollywood%2Fkarthikeya-2-actor-nikhil-siddhartha-blessed-with-a-baby-boy-see-first-photo%2F2121309
एक्टर की पोस्ट का इंतजार
सोशल मीडिया पर सामने आई तस्वीर में आप देख सकते हैं कि निखिल सिद्धार्थ अपने बच्चे को गोद में लिए उसपर प्यार लुटा रहे हैं। वहीं उनके पास पत्नी पल्लवी का हाथ भी दिखाई दे रहा है। बताया जा रहा है कि कपल के परिवार और करीबी रिश्तेदार भी न्यू बॉर्न बेबी से मिलने अस्पताल में पहुंच रहे हैं। हालांकि इस गुड न्यूज को निखिल सिद्धार्थ ने अब तक सोशल मीडिया पर शेयर नहीं किया है।
गौरतलब है कि बीते दिन ही अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने भी अपने दूसरे बच्चे का स्वागत किया है। कपल ने सोशल मीडिया के जरिए इस खुशखबरी को फैंस के साथ शेयर किया था। खुशखबरी को शेयर करते हुए अनुष्का ने बताया था कि उन्होंने अपने दूसरे बेटे और वामिका के छोटे भाई का इस दुनिया में वेलकम किया है। इसके साथ ही कपल ने अपने बेबी का नाम भी फैंस को बताया था। आपको बता दें कि अनुष्का और विराट ने अपने बेटे का नाम ‘अकाय’ रखा है।