Jay Bhanushali संग तलाक की अफवाहों पर Mahi Vij ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- 'बस जियो और जीने दो'

माही विज ने तलाक की अफवाहों पर चुप्पी तोड़ते हुए कहा कि वह अपनी निजी जिंदगी पर सफाई देने की जरूरत नहीं समझतीं। माही और जय की शादी 2011 में हुई थी।

Jay Bhanushali संग तलाक की अफवाहों पर Mahi Vij ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- 'बस जियो और जीने दो'

Photo Credit- Social Media

एक्ट्रेस माही विज और उनके पति जय भानुशाली के रिश्ते को लेकर काफी समय से कई तरह की बातें हो रही थीं, जैसे कि उनके बीच अनबन चल रही है या वो तलाक लेने वाले हैं। अब माही ने खुद इस बारे में खुलकर बात की है और बताया कि उन्हें इन अफवाहों का जवाब देने की कोई जरूरत नहीं लगती।

विज्ञापन

माही विज ने क्या कहा?

हाल ही में मेल फेमिनिस्ट पॉडकास्ट में माही ने कहा, ‘अगर हमारे बीच कुछ चल भी रहा है तो मैं आपको क्यों बताऊं? क्या आप मेरे चाचा हैं? क्या आप मेरे वकील की फीस भरेंगे? लोग दूसरों की निजी जिंदगी में इतना दखल क्यों देते हैं?’ उन्होंने यह भी कहा कि सोशल मीडिया पर लोग दोनों को लेकर तरह-तरह की बातें करते हैं, कोई कहता है माही अच्छी है, जय गलत है और कोई उल्टा। लोग बिना सच्चाई जाने बस किसी एक को दोष देना चाहते हैं।

विज्ञापन

माही ने आगे कहा कि हमारे समाज में सिंगल मदर्स और तलाक को बहुत बड़ा मुद्दा बना दिया जाता है। लोग सोचते हैं अब तो ड्रामा होगा, दोनों एक-दूसरे पर आरोप लगाएंगे, लेकिन ऐसा कुछ जरूरी नहीं है। समाज को दूसरों की जिंदगी में दखल नहीं देना चाहिए। बस जियो और जीने दो।

माही और जय के शादी के बारे में

माही और जय की शादी 2011 में हुई थी। 2019 में दोनों की पहली बेटी तारा का जन्म हुआ। इससे पहले उन्होंने दो बच्चों, राजवीर और खुशी को गोद लिया था। दोनों ने 2013 में डांस शो नच बलिए 5 भी जीता था। माही ने टीवी शोज ‘लागी तुझसे लगन’ और ‘बालिका वधू’ से पहचान बनाई है। वो ‘झलक दिखला जा 4’ और ‘खतरों के खिलाड़ी 7’ में भी हिस्सा ले चुकी हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ