Neena Gupta ने प्यार और रिश्ते पर खुलकर की बात, बोलीं- 'मैं बहुत शोशेबाज हूं'

एक्ट्रेस नीना गुप्ता ने हाल ही में एक इंटरव्यू में प्यार और रिश्ते पर अपनी राय रखी। उनकी नई फिल्म ‘मेट्रो इन दिनों’ आज रिलीज हुई है। आइए जानते हैं उन्होंने क्या कुछ कहा?

Neena Gupta ने प्यार और रिश्ते पर खुलकर की बात, बोलीं- 'मैं बहुत शोशेबाज हूं'

Photo Credit- Social Media

‘पंचायत’ सीरीज में मंजू देवी का किरदार निभाकर लोकप्रिय हुईं एक्ट्रेस नीना गुप्ता अपने बेबाक अंदाज के लिए जानी जाती हैं। उन्होंने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान प्यार, रिश्तों और भौतिक चीजों को लेकर खुलकर बात की है, जो सोशल मीडिया पर भी चर्चा में है।

नीना गुप्ता ने क्या कहा?

नीना गुप्ता ने जूम के साथ बातचीत में एक सवाल पूछा गया की क्या वो ऐसा पार्टनर पसंद करेंगी जो सिर्फ कभी-कभार प्यार जताए, लेकिन सरप्राइज या तोहफे न दे। इस पर उन्होंने कहा की मुझे प्यार से ज्यादा तोहफे पसंद हैं। प्यार का क्या मतलब? बकवास! मैं बहुत शोशेबाज हूं। उन्होंने यह बात पूरी ईमानदारी से कही और बताया कि उन्हें सांसारिक चीजें अच्छी लगती हैं और प्यार सिर्फ शब्दों तक सीमित नहीं होना चाहिए।

बातचीत के दौरान उन्होंने अपनी एक दोस्त की सलाह भी शेयर की। उन्होंने कहा कि एक बार मैं अपनी दोस्त से अपने पति की शिकायत कर रही थी कि वह मेरे लिए कुछ खास नहीं करता। तब मेरी दोस्त ने मुझे समझाया कि प्यार सिर्फ ‘आई लव यू’ कह देने से नहीं चलता। रिश्ते में गिफ्ट्स, प्रॉपर्टी, गहने, कपड़े जैसी चीजें भी मायने रखती हैं। कम से कम जन्मदिन पर एक साड़ी तो मिलनी ही चाहिए।

नीना गुप्ता का करियर

नीना गुप्ता ने लंबे समय तक फिल्मों और टेलीविजन में काम किया है, लेकिन उन्हें असली पहचान फिल्म ‘बधाई हो’ से मिली। इस फिल्म में उन्होंने आयुष्मान खुराना की मां का किरदार निभाया था, जिसे दर्शकों ने बहुत पसंद किया। इसके बाद वे ‘पंचायत’ जैसी वेब सीरीज से भी हर घर में पहचानी जाने लगीं।

इस समय नीना गुप्ता अपनी नई फिल्म ‘मेट्रो इन दिनों’ को लेकर चर्चा में हैं, जो 4 जुलाई यानी आज सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। इस मल्टी-स्टारर फिल्म में उनके साथ आदित्य रॉय कपूर, सारा अली खान, पंकज त्रिपाठी, कोंकणा सेन शर्मा और अनुपम खेर जैसे कलाकार भी नजर आ रहे हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ