Salman Khan की एक और क्रिप्टिक पोस्ट ने खींचा फैंस का ध्यान, किस ओर है 'भाईजान' का इशारा?

Salman Khan Cryptic Post: सलमान खान ने एक बार फिर अपने इंस्टाग्राम पर तस्वीर शेयर की है जिसके साथ में उन्होंने क्रिप्टिक नोट लिखा है। उनकी पोस्ट अब फैंस को ध्यान खींच रही है।  

Salman Khan

सलमान खान की पोस्ट ने फिर ध्यान खींचा है। Photo Credit- Instagram

विज्ञापन

Salman Khan Cryptic Post: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान किसी न किसी वजह से लाइमलाइट में बने रहते हैं। कुछ वक्त पहले तक भाईजान को उनके बढ़ते वजन को लेकर ट्रोल किया गया। ‘सिकंदर’ फ्लॉप होने के बाद अपनी अगली फिल्म को लेकर वह चर्चा में आ गए। अब सलमान लगातार अपनी क्रिप्टिक पोस्ट को लेकर फैंस का ध्यान खींच रहे हैं। दो दिन पहले ही उन्होंने जिम से अपनी तस्वीरें शेयर करते हुए एक क्रिप्टिक नोट लिखा था। उनके चाहने वाले अभी तक उसका मतलब समझे नहीं थे कि एक्टर ने एक और क्रिप्टिक पोस्ट शेयर कर दी जाे सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

क्रिप्टिक पोस्ट से खींचा ध्यान

सलमान खान ने गुरुवार की आधी रात में अपने इंस्टाग्राम पर खुद की तस्वीर शेयर की है। इसके साथ दिए कैप्शन में उन्होंने क्रिप्टिक नोट लिखा है, जो अचानक से लोगों का ध्यान खींच रहा है। तस्वीर में भाईजान बढ़े वजन के बाद अब काफी फिट एंड फाइन लग रहे हैं। ब्लू टी-शर्ट और डेनिम जींस में उनका अट्रैक्टिव लुक देखने लायक है।

Advertisment

अपनी तस्वीर को अपने फैंस के साथ शेयर करते हुए सलमान खान ने लिखा, ‘मेहनत करो सही दिशा में। उन्हीं पर वो मेहरबान, और बनाएगा उन्हीं को उनके हुनर का पहलवान। इंग्लिश में खुद ट्रांसलेट कर लो।’

विज्ञापन

किस तरफ है भाईजान का इशारा?

सलमान खान के क्रिप्टिक नोट को देखने के बाद फैंस अंदाजा लगा रहे हैं कि शायद वह किसी आने वाले प्रोजेक्ट के बारे में हिंट दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ‘लगता है कुछ नया आने वाला है, भाई अपडेट है।’ दूसरे यूजर ने लिखा, ‘टाइगर हमेशा तैयार।’ तीसरे यूजर ने लिखा, ‘क्या कैप्शन है भाईजान।’ एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘भाईजान हमेशा धमाल मचाते हैं।’

विज्ञापन

पहले भी सलमान खान ने किया था क्रिप्टिक पोस्ट

बता दें कि इससे पहले भी सलमान खान ने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर की थी। उसमें भाईजान जिम में इंटेंस लुक के साथ नजर आए थे। हालांकि तस्वीरों के साथ क्रिप्टिक नोट ने भी ध्यान खींचा था। एक्टर ने लिखा था कि ध्यान रखें और शीशे में दिख रहे व्यक्ति प्रोटेक्ट करें… वही काम आएगा।

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ