News24 हिंदी
न्यूज 24 डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।
Read More---विज्ञापन---
Anushka Sharma-Virat Kohli Baby Boy: बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) और क्रिकेटर विराट कोहली (Virat Kohli) के घर में दूसरी बार किलकारी गूंजी है। कपल ने अपने दूसरे बच्चे का स्वागत किया है। इस बार अनुष्का शर्मा ने बेटे को जन्म दिया है, जिसका नाम उन्होंने ‘अकाय’ (Akaay) रखा है। इस बात की जानकारी खुद एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए दी है। इस खबर के आने के बाद से ही फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं रहा है। आपको बता दें कि अनुष्का और विराट ने अपने दूसरे बच्चे को बेहद ही खास नाम दिया है। आइए जानते हैं कि इसका क्या मतलब होता है।
View this post on Instagram---विज्ञापन---
अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने अपने दूसरे बच्चे के जन्म की खुशखबरी देते हुए सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है। कपल ने लिखा, ‘भरपूर खुशी और प्यार से भरे दिल के साथ, हम सभी को यह बताते हुए खुशी हो रही है कि 15 फरवरी को हमने अपने बच्चे अकाय और वामिका के छोटे भाई का इस दुनिया में वेलकम किया है। अपनी जिंदगी के इस खूबसूरत पल में हम आपकी दुआएं और शुभकामनाएं चाहते हैं। इसके साथ ही हमारी रिक्वेस्ट है कि कृपया हमारी प्राइवेसी का ख्याल रखें। प्यार और आभार। ‘
यह भी पढ़ें: प्रेग्नेंट हैं Deepika Padukone! क्या शादी के 5 साल बाद Deepveer के घर गूंजने जा रही किलकारी?
अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने अपनी बेटी को वामिका नाम दिया है। यह नाम भी बेहद खास था। वहीं अब कपल ने अपने दूसरे बच्चे को अनोखा नाम दिया है। दोनों ने अपने बेटे का नाम ‘अकाय’ रखा है। अब हर किसी के मन में यह सवाल उठ रहा है कि आखिर इस नाम का मतलब क्या है? आपको बता दें कि ‘अकाय’ नाम के कई मतलब होते हैं जिनमें से एक ‘पूर्ण चंद्र’ है। इसके अलावा जो बिना शरीर या काया के हो उसे भी अकाय कहते हैं।
View this post on Instagram---विज्ञापन---
आपको बता दें कि अनुष्का शर्मा की दूसरी प्रेग्नेंसी की खबरें कई दिनों से सोशल मीडिया पर आ रही थीं। हालांकि इन खबरों पर कपल ने शुरुआत से अपनी चुप्पी साध रखी थी। अब जब कपल ने दूसरी बार मम्मी-पापा बनने की खबर शेयर की है तो फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं रहा है।
View this post on Instagram---विज्ञापन---
आपको बता दें कि विराट कोहली के खास दोस्त और पूर्व रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर टीम के साथी एबी डिविलियर्स ने एक इंटरव्यू के दौरान इस बात की पुष्टि की थी कि विराट कोहली दूसरी बार पापा बनने वाले हैं। उन्होंने कहा था कि, ‘हां, उनका दूसरा बच्चा आने वाला है।’ हालांकि बाद में डिविलियर्स अपनी इस बात से मुकर गए थे।
न्यूज 24 पर पढ़ें एंटरटेनमेंट, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।