Bigg Boss 18: ‘बिग बॉस सीजन 18‘ में 2 कंटेस्टेंट्स हैं जिनके ऊपर बिग बॉस मेहरबान हैं। एक हैं बिग बॉस के लाडले विवियन डीसेना (Vivian Dsena) और दूसरी हैं एलिस कौशिक (Alice Kaushik)। मेकर्स ने शो शुरू होते ही बता दिया था कि इन दोनों की जगह टॉप 2 में होने वाली है। लेकिन क्या आप जानते हैं एक और पॉपुलर टीवी एक्टर है जो इस शो में इन दोनों की जगह ले सकता था और बिग बॉस का लाडला बन सकता था। विवियन डीसेना की तरह ही मेकर्स इस एक्टर को सालों से अप्रोच कर रहे हैं।
किसने एलिस की वजह से ठुकराया बिग बॉस का ऑफर?
विवियन डीसेना को तो मेकर्स ने 8-9 सवाल में मना लिया, लेकिन वो एक्टर अभी नहीं माना है। हो सकता था कि वो शख्स ‘बिग बॉस 18’ में नजर आ जाता, लेकिन उसके शो में हिस्सा न लेने का कारण एलिस कौशिक बन गईं। लेकिन कैसे और वो शख्स कौन है? उसका एलिस से क्या कनेक्शन है? ये भी जान लेते हैं। आपको बता दें, यहां जिसकी बात हो रही है वो कोई और नहीं बल्कि एलिस कौशिक के बॉयफ्रेंड कंवर ढिल्लों (Kanwar Dhillon) हैं।
कंवर ढिल्लों ने फिर दिया कंट्रोवर्शियल बयान
कंवर ढिल्लों पिछले कुछ दिनों से काफी ज्यादा सुर्खियों में हैं। हाल ही में उनके एक बयान से खूब बवाल मचाया था। कंवर ढिल्लों ने रिवील किया था कि एलिस का दावा झूठा था, जिसमें उन्होंने ये कहा कि कंवर ने उन्हें शादी के लिए प्रपोज किया है। अब इसके बाद उन्होंने एक और कंट्रोवर्शियल बात कह दी है। कंवर ढिल्लों ने अब कहा है कि वो इस सीजन बिग बॉस में सिर्फ इसलिए नहीं आए क्योंकि एलिस इसका हिस्सा थीं। दरअसल, एक्टर से पूछा गया कि क्या वो ‘बिग बॉस 18’ देख रहे हैं? तो उन्होंने कहा, ‘हां, मैं बिग बॉस देखता हूं, सिर्फ ऐलिस की वजह से नहीं। मैं पहले सीजन से बहुत बड़ा फैन हूं बिग बॉस का। मैंने हर सीजन देखा है।’
यह भी पढ़ें: कौन है इंडिया का हाईएस्ट पेड सिंगर? पार्ट टाइम गाकर भी एक गाने के वसूलते हैं 3 करोड़
एलिस के कारण इस सीजन शो में नहीं आए उनके बॉयफ्रेंड
आगे कंवर ढिल्लों से पूछा गया कि क्या उन्हें भी इस शो के लिए अप्रोच किया गया था? तो उन्होंने खुलासा किया कि पिछले साल उनकी मेकर्स से बातचीत चल रही थी लेकीन चीजें सही नहीं रहीं और वो शो पर नहीं आ पाए। कंवर ढिल्लों ने बताया है कि इस साल भी उन्हें बिग बॉस का ऑफर मिला था। कंवर ने कहा, ‘इसे एलिस और मेरे साथ करने की बात हुई थी, लेकिन मैं बहुत क्लियर था कि हम ये शो साथ नहीं करेंगे। कोई भी अमाउंट मुझे हां कहने के लिए मजबूर नहीं कर सकती।’ इसके पीछे का क्या कारण है कंवर ढिल्लों ने रिवील करते हुए कहा कि उन्हें लगता है इस शो में साथ आने से कपल्स की इक्वेशन बदल जाती है और रिश्ता बिगड़ने लगता है। साथ ही पार्टनर के साथ होने से गेम भी कमजोर पड़ जाता है क्योंकि स्ट्रेटेजी में दो लोग शामिल होते हैं।
संबंधित खबरें
अनिल कपूर ने फीमेल स्टंट डायरेक्टर को 9 घंटे तक कराया इंतजार! अब मांगी माफी
8 mins agoLIVE: 'रामायण' को देख रोए रैपर बादशाह
28 mins agoRamayana में 'हनुमान' बन छाए सनी देओल, फिल्म के पोस्ट क्रेडिट ने जीता दिल
1 hr agoतुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
18 hrs ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
18 hrs agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
19 hrs agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
21 hrs ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
22 hrs ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
23 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines