कौन है Jawan का असली विलेन? शाहरुख खान या विजय सेतुपति

Jawan Villain: इन दिनों हर तरफ शाहरुख खान की फिल्म ‘जवान’ के चर्चे हो रहे है। फिल्म ‘जवान’ 7 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। फैंस को बेसब्री से फिल्म के रिलीज होने का इंतजार है। शाहरुख खान की इस फिल्म में कई ट्विस्ट हैं, जो दर्शकों का मनोरंजन करेंगे।फिल्म में कौन विलेन […]

---विज्ञापन---

Jawan Villain: इन दिनों हर तरफ शाहरुख खान की फिल्म ‘जवान’ के चर्चे हो रहे है। फिल्म ‘जवान’ 7 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। फैंस को बेसब्री से फिल्म के रिलीज होने का इंतजार है। शाहरुख खान की इस फिल्म में कई ट्विस्ट हैं, जो दर्शकों का मनोरंजन करेंगे।

फिल्म में कौन विलेन है और कौन हीरो इसको लेकर सब कंफ्यूज हैं। हालांकि अब शाहरुख और विजय सेतुपति दोनों ने ही इसका खुलासा कर दिया है और बताया है कि ‘जवान’ में कौन विलेन है और कौन हीरो? तो चलिए जान लेते हैं कि ‘जवान’ में कौन विलेन है और कौन हीरो…

रेड चिलीज ने शेयर किया वीडियो

दरअसल, हाल ही में रेड चिलीज ने अपने यूट्यूब पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें शाहरुख खान और विजय सेतुपति दोनों अपने-अपने रोल के बारे में बात कर रहे हैं। साथ ही दोनों ने सात सवालों के जवाब भी दिए और फिल्म को लेकर खुलासा किया है।

कौन है ‘जवान’ का असली विलेन?

वीडियो में जब विजय सेतुपति से पूछा गया कि कौन है विलेन? तो वो बताते हैं कि जब भी मैं विलेन का किरदार निभाता हूं तो मैं विलेन नहीं होता, हीरो विलेन होता है। क्योंकि मैं अपना काम कर रहा होता हूं और अगर कोई और मेरे काम के बीच में आता है तो मेरे लिए वो विलेन हैं मैं नहीं।

शाहरुख खान ने दिया जवाब

साथ ही जब शाहरुख खान से पूछा गया कि फिल्म में विलेन कौन हैं तो किंग कान ने कहा कि मैं अच्छा हूं, बुरा हूं, पुण्य हूं या पाप हूं, ये खुद से पूछना क्योंकि मैं भी आप हूं, तो ये एक आम आदमी जो अनकॉमन चीजें करता है, जो हर किसी की भलाई के लिए अबनॉर्मल चीजें कर रहा है।

फैंस को फिल्म का इंतजार

वहीं, अब फैंस को फिल्म के रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार है और बहुत जल्दी लोगों को ये इंतजार खत्म भी होने वाला है। शाहरुख खान की फिल्म 7 सितंबर को रिलीज होने जा रही है।

First published on: Sep 06, 2023 02:10 PM

End of Article

About the Author

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें