Jana Nayagan X Review: थलपति विजय की ‘जन नायकन’ फाइनली सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. लंबे समय से फैंस इस फिल्म की रिलीज का इंतजार कर रहे थे, अब आखिरकार फैंस इसे थिएटर्स में देख रहे हैं. फिल्म से जुड़े रिव्यू भी सामने आने लगे हैं. फैंस फिल्म देखकर X पर अपने रिव्यू शेयर कर रहे हैं. सोशल मीडिया पर इस फिल्म को मिले-जुले रिव्यू मिल रहे हैं. चलिए आपको भी बताते हैं ऑडियंस को थलपति विजय की ये फिल्म कैसी लगी?
क्या बोली ऑडियंस?
थलपति विजय इस फिल्म में फुल एक्शन मोड में नजर आ रहे हैं. लंबे समय बाद फैंस ने एक्टर को सिनेमाघरों में देखा है. वहीं थलपति विजय की ये फिल्म उनके करियर की आखिरी फिल्म है. एक यूजर ने फिल्म का रिव्यू देते हुए लिखा, ‘ये एक भरपूर और मनोरंजक फिल्म है. थलपति विजय और ममिता बैजू का इमोशनल एंगल फिल्म की जान है. थलपति विजय अपने हर सीन से स्क्रीन पर छा गए. पहला भाग दूसरे भाग का सस्पेंस बढ़ा देता है.’
यह भी पढ़ें: Jana Nayagan Advance Booking: रिलीज से पहले ही थलपति विजय की ‘जन नायकन’ ने कमाए करोड़ों, एडवांस बुकिंग में मचाया धमाल
दूसरे यूजर ने लिखा, ‘कुछ बेहतरीन सीन्स और अनिरुद्ध के म्यूजिक को छोड़कर, फिल्म में कुछ भी असरदार नहीं है. विजुअल इफेक्ट्स और प्रोडक्शन वैल्यू बेकार लगी. इसे 5 में से 2 स्टार मिलते हैं.’ तीसरे यूजर ने लिखा, ‘जन नायकन फिल्म एक मास मसाला एंटरटेनर फिल्म है. थलपति विजय की एंट्री ने दिल जीत लिया. ये फिल्म एक्शन से भरपूर है. गुड टच बैड टच सीन्स परिवारों के लिए काफी जचते हैं. अनिरुद्ध ने फिल्म को बखूबी निखारा है.’
चौथे यूजर ने लिखा, ‘पहला भाग मनोरंजन से भरपूर है, दूसरा भाग एवरेज लगा. टाइटल कार्ड, इंटरवल और पोस्ट क्रेडिट ब्लॉक बहुत पसंद आया. थलपति विजय की ये फिल्म सिनेमाघरों में देखने लायक है.’ एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘तकनीकी सीन्स कमाल के हैं. कहानी वही पुरानी है, लेकिन कुछ बदलाव किए गए हैं. इस फिल्म में ‘डाकू महाराज’ का भी रेफरेंस है. थलपति विजय आज भी स्क्रीन पर उतने ही शानदार दिखे जितने पहले थे.’
यह भी पढ़ें: Viral Video: सलमान खान कैसे होते थे एग्जाम में पास? पापा सलीम खान ने खोला राज! पुराना वीडियो वायरल
‘जन नायकन’ की स्टारकास्ट
थलपति विजय ने ‘जन नायकन’ में लीड रोल निभाया है. वहीं थलपति विजय के साथ-साथ फिल्म में ममिता बैजू, पूजा हेगड़े, बॉबी देओल, प्रकाश राज, प्रियामणि, गौतम वासुदेव मेनन, नारायण, नासर और सुनील वर्मा भी मुख्य भूमिका में हैं. इन सभी सितारों की एक्टिंग की खूब तारीफ की जा रही है.
संबंधित खबरें
बिग बी के स्टाइल में फैन ने किया डांस, 'जलसा' के बाहर फैंस का अनोखा जश्न
45 mins agoकौन हैं नकुल धुल? जिनकी 'बिग बॉस 20' में होगी वाइल्ड कार्ड एंट्री
2 hrs agoहिरासत से रिहा हुए इमरान खान, गर्लफ्रेंड संग पैदल लौटे घर; वीडियो वायरल
3 hrs agoBigg Boss 20 में नहीं होगा एविक्शन, एक कंटेस्टेंट ने खोई लाइफलाइन
3 hrs ago'पिक्चर अभी बाकी है...', बैक इंजरी के बाद नुसरत भरूचा ने दिया हेल्थ अपडेट
4 hrs agoबॉलीवुड के 'शहंशाह' कैसे बने अमिताभ बच्चन? एक फिल्म ने बदली किस्मत
5 hrs agoLIVE: 'नई-नवेली' का 'द वर्ल्ड ऑफ मोहिनी' गाना हुआ रिलीज
6 hrs ago400 करोड़ के क्लब में शामिल हुई 'दृश्यम 3', 9वें दिन भी की ताबड़तोड़ कमाई
6 hrs agoइन 3 किस्सों में छिपा है अमिताभ बच्चन से 'बिग बी' बनने का राज
16 hrs agoसलमान खान ने लॉन्च किया YouTube चैनल, पहले वीडियो में खुद की लगाई क्लास?
20 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines