ऋतिक रौशन ने गर्लफ्रेंड Saba Azad के जन्मदिन को यूं बनाया खास, यहां देखें वीडियो
Edited By Ritu Shaw

ऋतिक रौशन ने गर्लफ्रेंड Saba Azad के जन्मदिन को यूं बनाया खास, यहां देखें वीडियो
Edited By Ritu Shaw

ऋतिक रौशन ने गर्लफ्रेंड Saba Azad के जन्मदिन को यूं बनाया खास, यहां देखें वीडियो
मुंबई: एक्टर सिंगर सबा आज़ाद (Saba Azad) ने हाल ही में अपना 37वां जन्मदिन मनाया। वहीं बर्थडे बीत जाने के बाद उन्होंने इसके जश्न की एक झलक के साथ-साथ प्यारा सा नोट साझा किया है। इसमें उन्होंने ये भी बताया कि कैसे ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) ने उनके दिन को बिल्कुल वैसा ही खास बनाया जैसा कि वो चाहती थीं।
उन्होंने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो (Saba Azad thanks hrithik for making birthday special) जारी किया, जिसमें वो हाथों में फूलों का गुलदस्ता लिए खड़ी है। इसके बाद उन्होंने एक एक कर दर्शाने की कोशिश की उन्होंने अपने जन्मदिन को कितनी सादगी के साथ मनाया।
अभी पढ़ें – कपिल शर्मा शो पर बोनी कपूर ने खोली बटी जान्हवी कपूर की पोल, एक्ट्रेस चिल्लाकर बोलीं- ‘पापा!’
इस दिन उन्होंने जिम में वर्कआउट करने से लेकर, ऋतिक रोशन के साथ डांस प्रैक्टिस करना, उनके साथ पिकनिक पर जाने से लेकर तमाम तरह की चीजें की। इसके बाद उनकी डेट नाइट से भी एक तस्वीर देखी जा सकती है, जब वो अपना केक कट करती हैं।
इन तस्वीरों से एक वीडियो बनाकर साझा करते हुए सबा ने लिखा, ‘मुझे अपने बर्थडे को शांति से मनाना पसंद है। ज्यादातर आप मुझे मेरे जन्मदिन पर आम चीजें करते हुए देखेंगे। मुझे याद नहीं मैंने ये करना कब शुरू किया था लेकिन अब ये नॉर्मल लगने लगा है। मुझे गलत मत समझना, मैं पार्टी करना पसंद करती हूं। अगर मुझे ये सब चीजें दिन में पहले करने को मिल जाएं तो, मेरे लिए मेरा बर्थडे इस बात का हिस्सा है कि मैं धरती पर अपने दिनों को कैसा चाहती हूं।’
उन्होंने आगे लिखा, ‘एक अच्छा दिन वही है जिसमें मैं कुछ नया सीखूं, अपने बॉडी हिलाऊं, अपने दिमाग को शांत करूं, अच्छा खाना इस दिन बहुत जरूरी होता है और मुझसे प्यार करने वालो के साथ मैं इस दिन रहना पसंद करती हूं। थैंक यू रो मेरे सुंदर से अजीब प्लान के साथ आगे बढ़ने के लिए’
सबा ने आखिर में अपने फैंस को शुक्रिया कहते हुए लिखा, ‘और आप सभी का भी शुक्रिया, मुझे प्यार, अच्छे शब्द और फूल भेजने के लिए। मेरा घर बसंत के किसी खूबसूरत बगीचे जैसा लग रहा है और मेरा दिल खुशी से फूले नहीं समा रहा है’
यहां ध्यान देने वाली बात है कि सबा ने खुलासा किया है कि ऋतिक ने उनका जन्मदिन खास बनाने के लिए धन्यवाद कहा है। वहीं सबा की पोस्ट पर फैंस भी जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक फैन ने कमेंट सेक्शन में उन दोनों के लिए लिखा, “मुझे तुमसे बहुत जलन हो रही है! लेकिन साथ ही, आप दोनों को एक साथ देखकर और ऋतिक के जीवन में जो खुशी आप लाते हैं उसकी कल्पना करके मेरी आंखों में खुशी के आंसू आ जाते हैं। प्यार!”, जबकि दूसरे ने लिखा, “शानदार।”
बता दें, ऋतिक रोशन एक साल से सबा आजाद के साथ रिलेशनशिप में हैं। इन दोनों को अब पार्टीज और इवेंट्स में एक साथ देखा जाता है। उन्होंने पहले सुजैन खान से शादी की थी और दोनों के दो बेटे हैं।
अभी पढ़ें – मनोरंजन से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: