Allu Arjun के लिए दोस्त कितने खास? वीडियो में दिखा Pushpa का अंदाज

Allu Arjun: साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। इस वीडियो में अल्लू ने जो किया, वो लोगों का दिल छू गया। आइए जानते हैं कि आखिर इस वीडियो में ऐसा क्या है?

Allu Arjun, rana daggubati

Allu Arjun, rana daggubati

Allu Arjun: साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन इन दिनों सुर्खियों में बने हुए हैं। अल्लू से जुड़े हर अपडेट पर फैंस की नजर है। हाल ही में अल्लू अर्जुन को हैदराबाद पुलिस ने अरेस्ट किया था। अल्लू अर्जुन को संध्या थिएटर में हुई भगदड़ में महिला की मौत मामले में अरेस्ट किया गया था। हालांकि एक्टर को तेलंगाना हाईकोर्ट ने अंतरिम जमानत दे दी थी। इस बीच अब अल्लू का एक और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

अल्लू अर्जुन फोन पर कर रहे थे बात

दरअसल, पिंकविला ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि अल्लू अर्जुन फोन पर किसी से बात करते हैं। इस बीच वहां राणा दग्गुबाती आ जाते हैं और अल्लू फोन पर बात करते-करते उनसे हैलो करते हैं। इसके बाद भी अल्लू फोन पर बात करते रहते हैं और राणा सीढ़ियां चढ़कर जाने लगते हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Pinkvilla South (@pinkvillasouth)

‘पुष्पा’ ने क्या किया?

इसके बाद अल्लू ने जो किया वो हर किसी का दिल छू गया और लोगों में फिर से ‘पुष्पा’ की इज्जत बढ़ गई। दरअसल, वीडियो में देखा जा सकता है कि जैसे ही राणा जाने लगते हैं और अल्लू उनसे पीठ करके खड़े होते हैं, लेकिन फिर भी अल्लू राणा का जाते हुए हाथ पकड़ लेते हैं और उनको जाने से रोकते हैं। अल्लू का ये करना साबित करता है कि भले ही वो कितनी भी बिजी क्यों ना हों, लेकिन वो कभी भी अपने दोस्तों को इग्नोर नहीं करते हैं।

यूजर्स ने की तारीफ

अल्लू का ये अंदाज लोगों का दिल छू रहा है और हर कोई उनकी खूब तारीफ कर रहा है। इस वीडियो पर अब लोगों ने भी जमकर रिएक्ट किया है। एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा कि जिस तरह से वो उनको रोक रहा है, वो दिल जीत रहा है। दूसरे यूजर ने लिखा कि डाउन टू अर्थ। तीसरे यूजर ने लिखा कि बहुत अच्छा लगा। एक और यूजर ने लिखा कि अल्लू हमेशा ही बहुत कमाल के इंसान रह गए हैं।

फिल्म ‘पुष्पा 2’

गौरतलब है कि अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘पुष्पा 2’ हाल ही में रिलीज हुई है। इसके लिए भी अल्लू बेहद चर्चा में हैं। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बेहद कमाल की कमाई कर रही है और लगातार नोट छाप रही है। फिल्म ने टिकट खिड़की पर कई रिकॉर्ड भी तोड़े हैं। हालांकि अब देखने वाली बात ये होगी कि फिल्म का टोटल कलेक्शन कहां जाकर रुकेगा।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ