Malaika Arora ने किसे दिखाया एटीट्यूड? सोशल मीडिया पर दिया सैवेज रिस्पांस

Malaika Arora: मलाइका अरोड़ा का क्रिप्टिक नोट सामने आया है। अब मलाइका ने कुछ लोगों को एटीट्यूड दिखाया है, लेकिन क्यों जानते हैं?

Malaika Arora

Malaika Arora file photo

Malaika Arora: मलाइका अरोड़ा ब्रेकअप के बाद से सोशल मीडिया पर बेहद एक्टिव हो गई हैं। मलाइका अपनी प्रोफेशनल लाइफ से लेकर पर्सनल लाइफ तक के अपडेट इंस्टाग्राम पर शेयर कर रही हैं। हाल ही में मलाइका ने अपने बेटे अरहान खान के साथ मुंबई में एक लैविश रेस्टोरेंट खोला है। इस रेस्टोरेंट का नाम स्कारलेट हाउस (Scarlett House) रखा गया है और एक्ट्रेस इंस्टाग्राम पर इसका जमकर प्रमोशन कर रही हैं। इसी बीच अब मलाइका का एक सैवेज पोस्ट भी सामने आ गया है।

विज्ञापन

मलाइका ने पोस्ट शेयर कर मारा कटाक्ष

मलाइका अरोड़ा ने अब अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक खास पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट को देखकर ऐसा लग रहा है जैसे मलाइका किसी को ताना मार रही हों। एक्ट्रेस को वैसे काफी समय से क्रिप्टिक पोस्ट शेयर करते हुए देखा जा सकता है। मलाइका के पोस्ट को कभी उनके एक्स बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) से जोड़कर देखा जाता है, तो कभी फैंस को पोस्ट में उनका दर्द छलकता हुआ नजर आता है। वहीं, अब उनका कटाक्ष देखकर हर कोई सोच में पड़ गया है।

विज्ञापन

क्या बोलीं मलाइका अरोड़ा?

आखिर मलाइका अरोड़ा किसे ताना दे रही हैं और क्यों? ये तो आप तब ही अंदाजा लगा पाएंगे जब आप उनका पोस्ट देखेंगे। तो चलिए देखते हैं इस बार मलाइका ने ऐसा क्या लिखा, जो लोगों का अटेंशन उन पर जाकर अटक गया? एक्ट्रेस ने एक नोट शेयर करते हुए लिखा है, ‘इस साल मैंने जिस किसी को भी ऑफेंड किया है, उनसे कहना चाहती हूं: खुद पर काम करो ताकि मुझे 2025 में फिर से ऐसा न करना पड़े।’ इस पोस्ट से 2 बातें तो एकदम क्लियर हैं।

मलाइका ने दिखाया एटीट्यूड

पहली कि इस साल कुछ लोग मलाइका अरोड़ा से नाराज हुए हैं और दूसरी बात ये कि एक्ट्रेस अगले साल भी यही करने वाली हैं। मलाइका अपना रवैया किसी के लिए नहीं बदलेंगी। लोगों को ही खुद पर काम करना पड़ेगा। मलाइका अरोड़ा ने अब उन सभी लोगों को एटीट्यूड दिखा दिया है जो इसके लायक हैं। अब एक्ट्रेस ने ज्यादा रुड ना लगे इसके लिए एक क्यूट पप्पी का स्टीकर लगाकर इस पोस्ट को शेयर किया है, ताकि उनकी बात भी पहुंच जाए और चीजे बैलेंस भी हो जाएं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ