---विज्ञापन---

‘जाल में फंसाकर दिया धोखा…’, क्या है वो केस? जिसमें फंसे सिंगर Raj Jujhar

Raj Jujhar: इन दिनों पंजाबी सिंगर राज जुझार चर्चा में बने हुए हैं। राज इस वक्त कानूनी पचड़े में फंसे हुए हैं और पुलिस ने सिंगर के खिलाफ केस भी दर्ज किया है। आइए जानते हैं कि आखिर किस केस में राज जुझार फंसे हुए हैं?

---विज्ञापन---

Raj Jujhar: ऐसा लग रहा है कि मनोरंजन जगत में से किसी ना किसी ने चर्चा में रहने की कसम खा ली है। ऐसा इसलिए क्योंकि हाल ही में साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन चर्चा में चल रहे हैं। अल्लू को लेकर कुछ ना कुछ बातें हो ही रही हैं। इस बीच अब पंजाबी सिंगर राज सिंह जुझार उर्फ राज भी चर्चा में आ गए हैं। दरअसल, हाल ही में सिंगर के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है। अब सवाल ये है कि आखिर किस केस में राज पर मामला दर्ज हुआ है? आइए जानते हैं…

क्या है वो केस, जिसमें फंसे राज सिंह जुझार?

दरअसल, बीते दिन यानी शनिवार को पंजाबी सिंगर राज जुझार के खिलाफ एक एनआरआई महिला ने मामला दर्ज करवाया है। महिला का कहना है कि राज जुझार ने उनके साथ धोखा किया है और फंसाया है। कैनेडियन सिटीजन महिला ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में राज पर ये गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला ने इस प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा कि साल 2006 में वो राज से मिली थी।

---विज्ञापन---

पुलिस ने किया मामला दर्ज

महिला ने आगे बताया कि राज ने उन्हें अपने झांसे में फंसाया और उनसे लाखों रुपये ऐंठ लिए। अब महिला के आरोपों पर पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा 376, 406, 420 के तहत राज जुझार के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। गौरतलब ऐसा पहली बार नहीं है जब राज किसी विवाद में फंसे हैं। जी हां, इसके पहले बी राज अपने गाने को लेकर चर्चा में आए थे और उनका ये विवाद भी सुर्खियों में रहा था।

 

View this post on Instagram

 

---विज्ञापन---

A post shared by 𝗝𝗨𝗝𝗛𝗔𝗥 𝗦𝗜𝗡𝗚𝗛 𝗥𝗔𝗜 (@raijujhar)

---विज्ञापन---

गाने को लेकर भी विवाद में फंसे राज

बता दें कि राज ने एक गाना बनाया था, जिसके आपत्तिजनक होने पर विवाद हुआ था। इतना ही नहीं बल्कि साल 2018 में तो राज के पास किसी अनजान शख्स का फोन भी आया था, जिसने राज को धमकी दी थी। उस वक्त राज ने इसकी जानकारी पुलिस को दी थी।

खुद दी थी जानकारी

इसके अलावा उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस को भी इसके बारे में बताया था। उस वक्त राज ने एक पोस्ट भी शेयर किया था। इस बीच अब राज का फिर से चर्चा में आना कई सवाल खड़े कर रहा है। हालांकि अब आगे क्या होगा, ये तो आने वाले टाइम में ही पता लगेगा।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें- Zakir Hussain की हालत गंभीर, अमेरिका के अस्पताल में हैं भर्ती

First published on: Dec 15, 2024 07:29 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola