कपिल शर्मा शो पर बोनी कपूर ने खोली बटी जान्हवी कपूर की पोल, एक्ट्रेस चिल्लाकर बोलीं- 'पापा!'

कपिल शर्मा शो पर बोनी कपूर ने खोली बटी जान्हवी कपूर की पोल, एक्ट्रेस चिल्लाकर बोलीं- 'पापा!'

कपिल शर्मा शो पर बोनी कपूर ने खोली बटी जान्हवी कपूर की पोल, एक्ट्रेस चिल्लाकर बोलीं- 'पापा!'

मुंबई: निर्माता बोनी कपूर (Boney kapoor) इन दिनों अपनी बेटी जान्हवी कपूर (Janhvi Kapoor) के साथ उनकी अपकमिंग फिल्म ‘मिली’ (Mili Promotion) के प्रमोशन में व्यस्त हैं। इसी सिलसिले में ये दोनों पहुंचे ‘द कपिल शर्मा शो’ (The Kapil Sharma Show) के मंच पर। यहां पिता और बेटी की जोड़ी ने मिलकर एक दूसरे के खूब पोल खोले और काफी मजेदार पल भी साझा किए।

विज्ञापन
विज्ञापन

मेकर्स ने शो के आगामी एपिसोड का प्रोमो (The Kapil Sharma Show promo) जारी कर खुलासा किया कि उनकी एक्ट्रेस-बेटी जान्हवी कपूर घर पर कैसा व्यवहार करती हैं। जब बोनी एक एक कर जान्हवी की पोल खोलने लगते हैं तो वो अपने पिता को ऐसा करने से रोकती हैं साथ ही शर्मिंदगी में चिल्लाती भी हैं।

विज्ञापन

जान्हवी द्वारा अभिनीत और बोनी कपूर द्वारा निर्मित फिल्म मिली 4 नवंबर को रिलीज होने जा रही है। उससे पहले ये दोनों मिलकर ‘मिली’ का प्रमोशन कर रहे हैं। प्रोमो में बोनी को कहते हुए सुना जा सकता है कि, “इसके कमरे में जब मैं सुबह जाता हूं, तो कपड़े बिखरे होते हैं, टूथपेस्ट खुला होता है, मुझे जाकर बंद करनी पड़ती है।” इतना ही नहीं अंत में वो ये भी कह जाते हैं कि, “शुक्र है, फ्लश खुद कर लेती है।” ये सुनते ही तुरंत जान्हवी चिल्लाती हैं, “पापा!” वहां मौजूद सभी लोग हंस पड़ते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

मिली मलयालम फिल्म हेलेन की हिंदी रीमेक हैं, जिसका निर्देशन मथुकुट्टी जेवियर ने किया है। जान्हवी के अलावा फिल्म में मनोज पहवा और सनी कौशल भी मुख्य भूमिकाओं में हैं। जान्हवी के पास वरुण धवन के साथ फिल्म ‘बवाल’ भी है। यह फिल्म 7 अप्रैल, 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। उनके पास राजकुमार राव के साथ ‘मिस्टर एंड मिसेज माही’ भी पाइपलाइन में हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ